अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला : शिक्षा व्यवस्था को तबाह करने का लगाया आरोप, कहा- 8 लाख से अधिक बच्चे छोड़ चुके स्कूल

पहली बार निजी स्कूलों में नामांकन सरकारी स्कूलों से आगे निकला

अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला : शिक्षा व्यवस्था को तबाह करने का लगाया आरोप, कहा- 8 लाख से अधिक बच्चे छोड़ चुके स्कूल
गहलोत ने भाजपा सरकार पर राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि दो साल में 8.4 लाख से अधिक बच्चों ने स्कूल छोड़ा और पहली बार निजी स्कूलों में नामांकन सरकारी स्कूलों से आगे निकल गया। गहलोत ने कुप्रबंधन, गैर-शैक्षणिक कार्य और राजनीतिकरण को शिक्षा के पतन का कारण बताया।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में भाजपा सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को तबाह करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मात्र 2 वर्षों में 8.4 लाख से अधिक बच्चे स्कूल छोड़ चुके हैं, जो बेहद चिंताजनक है। गहलोत ने कहा कि इतिहास में पहली बार निजी स्कूलों में नामांकन सरकारी स्कूलों से आगे निकल गया है। शिक्षकों की संख्या 7.8 लाख से बढ़कर 7.9 लाख हो गई, फिर भी कुप्रबंधन के कारण सरकारी स्कूलों ने 9.3 लाख छात्र खो दिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक कार्य करवाना, स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर का बिगड़ना, मरम्मत ठप होना और पाठ्यक्रम का राजनीतिकरण शिक्षा के पतन के प्रमुख कारण हैं। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा स्थापित अंग्रेजी माध्यम स्कूलों सहित बेहतरीन शिक्षा मॉडल को भाजपा की अदूरदर्शिता ने नष्ट कर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि राजस्थान के नौनिहालों के छिनते भविष्य की जिम्मेदारी किसकी है?

Tags: gehlot

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन