अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर बोला हमला : युवाओं को गुमराह करने का आरोप, कहा- वादे अधूरे और युवा निराश 

10,000 नौकरियों का वादा कब पूरा होगा? 

अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर बोला हमला :  युवाओं को गुमराह करने का आरोप, कहा- वादे अधूरे और युवा निराश 

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग में 10,000 भर्तियों के वादे केवल दावे रहे, न भर्ती निकली न परीक्षा। गहलोत ने इसे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार। कांग्रेस समय पर पारदर्शी भर्तियां करती थी, आज युवा केवल इंतजार और निराशा झेल रहे।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार पर भर्तियों को लेकर हमला बोला है। गहलोत ने कहा है कि भाजपा सरकार ने युवाओं को भ्रमित करने के लिए बड़े-बड़े दावे कर शिक्षा विभाग में 10,000 भर्तियों की घोषणा की, लेकिन आज हकीकत यह है कि न भर्ती निकली, न परीक्षा हुई। यह सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। बार-बार कैलेंडर बदलना और वादे अधूरे छोड़ना, युवाओं के विश्वास को तोड़ रहा है।

कांग्रेस सरकार के समय हमने पारदर्शी और समयबद्ध भर्तियां कर युवाओं को अवसर दिए, लेकिन आज प्रदेश में बेरोजगार युवा सिर्फ इंतज़ार और निराशा झेल रहा है। सरकार जवाब दे कि युवा कब तक इंतज़ार करेंगे? 10,000 नौकरियों का वादा कब पूरा होगा? युवाओं के सपनों के साथ यह अन्याय अब बर्दाश्त नहीं होगा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार कसा पर तंज, कहा- कोटा अस्पताल में मौतों के बावजूद मंत्री मना रहे जश्न नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार कसा पर तंज, कहा- कोटा अस्पताल में मौतों के बावजूद मंत्री मना रहे जश्न
जूली ने मीडिया रिपोर्ट्स आधार पर कहा है कि कोटा से सामने आई यह शर्मनाक तस्वीर किसी एक मंत्री की...
तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक पार्टी में दोफाड़ : बागी विधायक करेंगे विजय का समर्थन, सकंट में पार्टी
नीट पेपर लीक की जांच में सीकर बना बड़ा केंद्र, देशभर तक फैला था नेटवर्क
145 साल पुराने सेंट स्टीफंस कॉलेज को मिली पहली महिला प्रिंसिपल, प्रो. सुसान एलियास संभालेंगी जिम्मेदारी
NEET-UG रद्द होने पर आनंद कुमार का बड़ा बयान, बोले-चीन जैसी सख्ती से ही रुकेगा पेपर लीक
पश्चिम बंगाल मुख्य सचिव नियुक्ति विवाद: बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- नियुक्ति नियमों और प्रशासनिक प्रक्रिया के अनुरूप
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट : एमओयू क्रियान्वयन की समीक्षा, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक