अनशनरत छात्र नेता शुभम रेवाड़ से मिले अशोक गहलोत, सरकार से समाधान की अपील

उन्हें जल ग्रहण कराया

अनशनरत छात्र नेता शुभम रेवाड़ से मिले अशोक गहलोत, सरकार से समाधान की अपील
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एसएमएस अस्पताल में आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता शुभम रेवाड़ से मुलाकात कर उनका हाल जाना। बिगड़ती तबीयत को देखते हुए गहलोत ने उन्हें जल ग्रहण कराया और अनशन समाप्त करने की अपील।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एसएमएस अस्पताल पहुंचकर पिछले 15 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता शुभम रेवाड़ से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गहलोत ने बताया कि रेवाड़ ने मंगलवार से पानी भी त्याग दिया था। उनकी लगातार बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्होंने उन्हें जल ग्रहण कराया और अनशन समाप्त करने के लिए समझाइश दी।

इसके बाद, अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर कहा कि युवाओं के प्रति भाजपा सरकार का रवैया उचित नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार से संवेदनशीलता दिखाते हुए रेवाड़ की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल करने और बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की अपील की। गहलोत ने कहा कि किसी भी छात्र को अपनी मांगों के लिए इस स्थिति तक पहुंचना दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार को समय रहते उचित निर्णय लेना चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया