अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त

हमारी सरकार के समय चल रहे कई प्रोजेक्ट को बंद

अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बयान का समर्थन करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। सहकार मार्ग पर महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद गहलोत मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बयान का समर्थन करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। सहकार मार्ग पर महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद गहलोत मीडिया से बातचीत कर रहे थे। गहलोत ने पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उस बात का समर्थन किया है जिसमें अखिलेश यादव ने कहा था कि पर्ची सरकार में किसी का भला नहीं होता। गहलोत ने कहा कि अखिलेश यादव की बाद में दम है यह सरकार कोई काम नहीं कर रही है। मुखिया केवल दौरों में व्यस्त हैं। वह काम कब करेंगे। मुख्यमंत्री को सरकार का आकलन करना चाहिए लेकिन वो मीडिया में छाए रहते हैं क्योंकि दिल्ली की तरह यहां की मीडिया भी घबराई हुई है क्योंकि उन्हें विज्ञापन चाहिए।

मुखिया के प्रेस एडवाइजर का भी धंधा यही है कि टेलीफोन करो और पत्रकारों को धमकाओं कि ये न्यूज़ क्यों नहीं दी। गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विधानसभा चुनाव के दौरान चित्तौड़गढ़ में राजस्थान के लोगों से वादा किया था कि वह कांग्रेस सरकार की एक भी योजना को बंद नहीं करेंगे। अब मैं बार-बार प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित कर रहा हूं कि वो अपने मुख्यमंत्री को कह नहीं पा रहे हैं या मुख्यमंत्री के हाथ में नहीं है। दुर्भाग्य है कि हमारी सरकार के समय चल रहे कई प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया। कई योजनाओं के नाम बदल दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इंतजार शास्त्र भी हमने इसीलिए शुरू किया है कि हमारे पास पक्का प्रूफ है कि यही सरकार का आईना है। राजस्थान की जनता दुखी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन