विधानसभा में बम से उड़ाने की धमकी का मेल : अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, कहा- सरकार की कानून व्यवस्था फेल, मिल रही बम की धमकियां
जयपुर में एक गर्भवती महिला के साथ छेड़खानी
विधानसभा में बम से उड़ाने की धमकी का मेल आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार पर हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में कहा कि पहले हाईकोर्ट को लेकर धमकी आई।
जयपुर। विधानसभा में बम से उड़ाने की धमकी का मेल आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार पर हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में कहा कि पहले हाईकोर्ट को लेकर धमकी आई। अब विधानसभा को उड़ाने की धमकी दी गई है। सरकार की लापरवाही है।
कानून व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है। डकैती और हत्याएं हो रही हैं। जयपुर में एक गर्भवती महिला के साथ छेड़खानी हुई और आरोपी पकड़े नहीं जा रहे। जनता हमसे उम्मीद करती है कि हम सरकार को गलती बताएं इसलिए हम बोल रहे हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
13 Apr 2026 18:13:38
पश्चिम एशिया में तनाव घटाने के लिए रूस और चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक नया संकल्प प्रस्तावित...

Comment List