अश्विनी वैष्णव ने रेलवे अवसंरचना को मजबूत करने पर दिया जोर, रेलवे कर्मचारियों के सुझाव को सुना
सुविधाओं को और बेहतर बनाने के संकल्प को दोहराया
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीकानेर दौरे के दौरान कहा कि रेलवे अवसंरचना को मजबूत करने और यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने रेलवे कर्मचारियों से संवाद कर उनके सुझाव सुने और भरोसा दिलाया कि आने वाले वर्षों में रेलवे सेवाओं को और आधुनिक, सुरक्षित व यात्री-अनुकूल बनाया जाएगा।
बीकानेर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि राजस्थान के बीकानेर में रेलवे अवसंरचना को मजबूत करने और यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम तेजी से चल रहा है। वैष्णव ने रविवार को यहां रेलवे कर्मचारियों से बातचीत की।
इस क्षेत्र में रेलवे अवसंरचना और यात्रियों की सुविधाओं में हो रहे बदलावों पर चर्चा की। बातचीत के दौरान वैष्णव ने रेलवे कर्मचारियों के सुझाव और अनुभव को ध्यान से सुना। इस दौरान उन्होंने आने वाले वर्षों में रेलवे सेवाओं और सुविधाओं को और बेहतर बनाने के संकल्प को दोहराया।
Tags: ashwini
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Jun 2026 19:02:33
आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दिल्ली में राहुल गांधी की अध्यक्षता में पंजाब कांग्रेस की दो घंटे लंबी बैठक...

Comment List