10 हजार रुपए की घूस लेते एएसआई गिरफ्तार, सांगानेर सदर थाने में पिकअप छोड़ने के बदले मांगी थी रकम
रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया
एसीबी ने मंगलवार को सांगानेर सदर थाने के एएसआई महेश चंद मीणा को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने परिवादी के मामा की पिकअप छोड़ने और सहपरिवादी को मुल्जिम नहीं बनाने के बदले रिश्वत मांगी थी।
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को सांगानेर सदर थाने के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) महेश चन्द मीणा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी को शिकायत मिली थी कि परिवादी के मामा की ओर से सांगानेर सदर थाने में दर्ज कराए प्रकरण में मामा के नाम की पिकअप छोड़ने तथा सहपरिवादी को मुल्जिम नहीं बनाने की एवज में आरोपी महेश चंद मीणा 20-20 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था।
शिकायत के सत्यापन में आरोपी द्वारा राजीनामे के दस्तावेज लेने, पिकअप छोड़ने के बदले 10 हजार रुपए लेने की मांग की पुष्टि हुई। एसीबी डीआईजी द्वितीय जयपुर ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में एएसपी ज्ञान प्रकाश नवल के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई हुई।
Related Posts
Post Comment
Latest News
02 Oct 2026 12:33:14
राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव को लेकर गांवों में प्रचार तेज। आरक्षण की लॉटरी के बाद कई सीटों पर महिला प्रत्याशी...

Comment List