असम विधानसभा अध्यक्ष रणजीत कुमार दास ने की वासुदेव देवनानी से शिष्टाचार भेंट : संसदीय परंपराओं, नवाचारों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हुआ विचार-विमर्श

दुपट्टा ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया

असम विधानसभा अध्यक्ष रणजीत कुमार दास ने की वासुदेव देवनानी से शिष्टाचार भेंट : संसदीय परंपराओं, नवाचारों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हुआ विचार-विमर्श
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से असम विधानसभा अध्यक्ष रणजीत कुमार दास ने शिष्टाचार भेंट। देवनानी ने उनका स्वागत कर विधानसभा भवन और राजनीतिक आख्यान संग्रहालय का भ्रमण कराया।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से रणजीत कुमार दास ने राजस्थान विधानसभा में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान देवनानी ने दास का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उन्हें दो वर्ष नवाचार पुस्तक, राजस्थान विधानसभा के लोगो की प्रतिकृति, भगवान श्रीराम की प्रतिमा और विधानसभा की दैनंदिनी डायरी स्मृति स्वरूप भेंट की।

भेंट के दौरान देवनानी ने असम विधानसभा अध्यक्ष को राजस्थान विधानसभा भवन, सदन तथा राजनीतिक आख्यान संग्रहालय का भ्रमण कराया। रणजीत कुमार दास ने विधानसभा भवन की आधुनिक व्यवस्थाओं, सदन की कार्यप्रणाली और संग्रहालय में संजोई गई राजस्थान की लोकतांत्रिक एवं संसदीय विरासत का अवलोकन किया। उन्होंने विधानसभा में किए गए नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि ये अन्य विधानमंडलों के लिए भी अनुकरणीय हैं।

रणजीत कुमार दास ने कहा कि राजस्थान विधानसभा का भ्रमण उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा। यहां उन्हें वीरभूमि राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, लोकतंत्र की गौरवशाली यात्रा और संसदीय परंपराओं की झलक देखने को मिली। उन्होंने विधानसभा भवन, सदन और राजनीतिक आख्यान संग्रहालय की प्रशंसा करते हुए इसे भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। साथ ही उन्होंने देवनानी को असम विधानसभा के दौरे का आमंत्रण भी दिया।

दोनों विधानसभा अध्यक्षों के बीच भारतीय संस्कृति, लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं, विधानमंडलों में नवाचारों तथा जनकल्याण से जुड़े समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में संसदीय संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाने तथा राज्यों के बीच अनुभवों और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर भी सहमति बनी।

Read More कांग्रेस ने युवाओं को जोड़ने के लिए पंचायत टास्क फोर्स का किया गठन, युवाओं को चिन्हित कर करेगी प्रशिक्षित

Post Comment

Comment List

Latest News

खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त पत्र लिखकर जाति...
एसएमएस अस्पताल के चरक भवन में छत का पंखा गिरा, महिला घायल
विकास के दावों के बीच खतरे में 'जिंदगी': नयापुरा की बड़ी चंबल पुलिया पर डामर उखड़ा और सरिए निकले
लोकतंत्र में चुनाव उत्सव, भाजपा कार्यकर्ता लोेकतंत्र के सजग प्रहरी: मदन राठौड़
दिल्ली में AI-रेडी गवर्नेंस की तैयारी, विभागों के डेटा को जोड़ने और सुरक्षित बनाने पर सरकार का जोर
अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: गिरफ्तारी पर लगी रोक, जांच में सहयोग करने का निर्देश
अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार : 55 पव्वे बरामद, दो स्थाई वारंटी भी पकड़े