वासुदेव देवनानी ने‌‌ किए‌ अमरापुर दरबार के दर्शन : प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की, चैत्र मेले में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भारी भीड़

मंदिर परिसर में भक्ति का विशेष माहौल

वासुदेव देवनानी ने‌‌ किए‌ अमरापुर दरबार के दर्शन : प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की, चैत्र मेले में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भारी भीड़

चैत्र मेले के पावन अवसर पर राजस्थान वासुदेव देवनानी एवं विधायक गोपाल शर्मा ने पावन तीर्थ श्री अमरापुर दरबार पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पूज्य गुरु महाराज एवं संत मंडल से आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

जयपुर। चैत्र मेले के पावन अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं विधायक गोपाल शर्मा ने पावन तीर्थ श्री अमरापुर दरबार पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पूज्य गुरु महाराज एवं संत मंडल से आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। अमरापुर दरबार में आयोजित चैत्र मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज से आए भक्तजन श्रद्धा और भक्ति के साथ दर्शन कर रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्ति का विशेष माहौल बना हुआ है, जहां भक्तगण भजन-कीर्तन में लीन नजर आए। अमरापुर स्थान, जयपुर के संत मोनूराम महाराज ने बताया कि मेले के छठे दिन श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।

दिनभर दर्शन का सिलसिला जारी रहा और भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान भंडारे का भी निरंतर आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। मेले के सुचारू संचालन के लिए मंदिर समिति द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। चैत्र मेले को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेगा अल नीनो 2026 : जलवायु का संकट मेगा अल नीनो 2026 : जलवायु का संकट
वैज्ञानिकों के अनुसार, इस वर्ष विकसित हो रहा यह घटना क्रम संभवत: 1877 के बाद का सबसे शक्तिशाली ऐतिहासिक मेगा...
रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर : ऐतिहासिक निचले स्तर पर, 95 रूपए प्रति डॉलर
नन्हीं जान, बड़ा खौफ : हमलावर गिलहरी से सहमा आर्ट्स कॉलेज परिसर, 18 से अधिक छात्रों और कर्मचारियों के शरीर पर गढ़ा चुकी दंत
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजारों में गिरावट जारी: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा फिसला, इन शेयरों पर रखें नजर
ईरान को जल्द समझदार बनना होगा : ट्रम्प ने संदेश के साथ पोस्ट की फोटो, लिखा- ईरान अपनी स्थिति संभाल नहीं पा रहा
सावधान : इंस्टेंट लोन के नाम पर हो रही साइबर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
ट्रैफिक चालान की रकम अब होगी ऑनलाइन जमा, नहीं लगाने पड़ेंगे ऑफिसों के चक्कर