विधानसभा अध्यक्ष की पत्नी की बिगड़ी तबीयत : आईसीयू में भर्ती, डोटासरा और जूली पहुंचे एसएमएस अस्पताल

वेंटिलेटर पर शिफ्ट करके सीनियर डॉक्टर्स की देख-रेख में इलाज

विधानसभा अध्यक्ष की पत्नी की बिगड़ी तबीयत : आईसीयू में भर्ती, डोटासरा और जूली पहुंचे एसएमएस अस्पताल
विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आज जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वे घर में बेहोश हो गई थी। इसके बाद परिजन एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया गया है। यहां पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी हॉस्पिटल पहुंचे और देवनानी से मुलाकात कर उनकी पत्नी की कुशलक्षेम पूछी।

जयपुर। विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आज जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वे घर में बेहोश हो गई थी। इसके बाद परिजन एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया गया है। यहां पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी हॉस्पिटल पहुंचे और देवनानी से मुलाकात कर उनकी पत्नी की कुशलक्षेम पूछी। एसएमएस हॉस्पिटल प्रशासन के मुताबिक इमरजेंसी में आने के बाद सीपीआर देकर रिवाइव किया गया। सूचना के बाद एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी समेत अन्य डॉक्टर्स और प्रशासन के लोग वहां पहुंचे। मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया और वेंटिलेटर पर शिफ्ट करके सीनियर डॉक्टर्स की देख-रेख में इलाज किया जा रहा है। उनके इलाज के लिए एक बोर्ड का गठन किया है, जिसमें न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और जनरल मेडिसिन डिपार्टमेंट के डॉक्टर नियुक्त किए है।

मुलाकात के दौरान देवनानी से ईलाज के बारे में जानकारी लेकर डॉक्टरों से भी स्वास्थ्य संबधित बुलेटिन की जानकारी हासिल की। इसके साथ ही, डोटासरा और जूली ने अलवर के मेडिकल छात्र के कजाकिस्तान से लौटने पर अस्पताल में मुलाकात की और स्वास्थ्य की कुशलक्षेम पूछी। यह छात्र काफी दिनों से कजाकिस्तान में फंसा हुआ था और भारत सरकार के हस्तक्षेप के बाद छात्र वापस भारत पहुंचा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई