अमराराम का रोजगार और पेयजल जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र पर हमला : गलत आर्थिक नीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी माकपा, कहा-  लोगों को इनकी नीतियों से कुछ नहीं मिला

केंद्र सरकार ने बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लाखों करोड़ रुपये माफ कर दिए

अमराराम का रोजगार और पेयजल जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र पर हमला : गलत आर्थिक नीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी माकपा, कहा-  लोगों को इनकी नीतियों से कुछ नहीं मिला
केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों का विरोध करते हुए कॉमरेड अमराराम चौधरी ने राजस्थान सरकार पर भी मंहगाई, रोजगार, पेयजल जैसे मुद्दों को लेकर हमला बोला है।

जयपुर। केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों का विरोध करते हुए कॉमरेड अमराराम चौधरी ने राजस्थान सरकार पर भी मंहगाई, रोजगार, पेयजल जैसे मुद्दों को लेकर हमला बोला है। माकपा मुख्यालय पर मीडिया से बात करते हुए अमराराम ने कहा कि मदुरै में हुए हमारे महाधिवेशन में केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का विरोध करने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने बड़े बड़े उद्योगपतियों के लाखों करोड़ रुपये माफ कर दिए, लेकिन लोगों को इनकी नीतियों से कुछ नहीं मिला। 

पेट्रोल-डीजल और गैस पर दाम बढ़ाकर लोगों को कमर तोड़ने का काम किया है। राजस्थान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान की पर्ची सरकार लोगों को मंहगाई,बेरोजगारी, शुध्द पेयजल जैसी सुविधाएं देने में नाकाम रही है। विपक्ष के दलित नेता टीकाराम जूली के मंदिर जाने पर भाजपा नेता गंगाजल का छिड़काव कर अपनी दलितों के प्रति सोच दर्शाते हैं। ये महात्मा गांधी को मानते हैं और महात्मा गांधी की हत्या करने वाले का भी समर्थन करते हैं। राजस्थान में भी हम किसान, मजदूर और श्रमिक वर्ग को लेकर गलत नीतियों का आगामी दिनों में विरोध करेंगे। हम हमारे राष्ट्रव्यापी विरोध अभियान के तहत 20 मई को राजस्थान में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद