कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दीपके पर हमला, नारेबाजी को लेकर विवाद

शहीद स्मारक पर हंगामा

कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दीपके पर हमला, नारेबाजी को लेकर विवाद
जयपुर के शहीद स्मारक पर पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ सीजेपी के प्रदर्शन में भारी हंगामा और अफरा-तफरी मच गई। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके को दो युवकों ने थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद समर्थकों ने उनकी धुनाई कर दी। मौके पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया।

जयपुर: शहीद स्मारक पर सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान हंगामे के हालात  बन गए। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को दो युवकों की तरफ से थप्पड़ मारने का मामला घटित हुआ है। घटना के बाद मौके पर मौजूद सीजेपी समर्थकों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। 
घटना से कुछ समय के लिए प्रदर्शन स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अभिजीत दीपके नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने जयपुर पहुंचे थे। उनकी अगुवाई में सैकड़ों प्रदर्शनकारी शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे।

प्रदर्शन के दौरान कुछ युवकों के बीच नारेबाजी को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया। इस बीच प्रदर्शन में शामिल कई लोगों के मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायतें भी सामने आईं। इसके बाद आयोजनकर्ताओं ने मंच से घोषणा कर प्रदर्शनकारियों को अपने मोबाइल और अन्य सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने का आग्रह किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा तिरंगा और विभिन्न संदेशों वाले पोस्टर लेकर पहुंचे। पोस्टरों पर मुझे देश से प्यार है, भ्रष्टाचार अस्वीकार है और पेपर लीक बंद करो जैसे नारे लिखे हुए थे। कई महिलाएं भी अपने छोटे बच्चों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुईं और युवाओं की मांगों का समर्थन किया। प्रदर्शन शुरू होने से पहले सीजेपी कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक के प्रवेश द्वार पर कॉकरोच का प्रतीकात्मक चित्र बनाया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी पालन सुनिश्चित...
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर
'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज