आरडीएफ प्लांट में कराया नष्ट : प्लास्टिक पर वार, 8700 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त

ग्राहकों को भी अपने साथ थैला लाने की आदत विकसित करने की अपील

आरडीएफ प्लांट में कराया नष्ट : प्लास्टिक पर वार, 8700 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त

शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम ने बड़ा कदम उठाते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्त अभियान। शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में करीब 8700 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर शुक्रवार को आरडीएफ प्लांट में नष्ट।

जयपुर। शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम ने बड़ा कदम उठाते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ  सख्त अभियान चलाया है। शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में करीब 8700 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर शुक्रवार को आरडीएफ प्लांट में नष्ट कराया। निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशानुसार अतिरिक्त आयुक्त प्रवीण कुमार एवं उपायुक्त स्वास्थ्य मृणाल कुमार के नेतृत्व में गठित चालान प्रकोष्ठ स्वास्थ्य पार्ट 2 ने शहरभर में विशेष कार्रवाई की। अभियान के दौरान करीब 8700 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर उसे आरडीएफ प्लांट में नष्ट करवाया गया।

यह कार्रवाई उन व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ  की गई, जो प्रतिबंध के बावजूद प्लास्टिक का उपयोग कर रहे थे। निगम की टीम ने मौके पर ही व्यापारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्पष्ट किया गया कि नियमों की अवहेलना करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगम अधिकारियों ने व्यापारियों और आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्हें कपड़े और अन्य वैकल्पिक थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया, इसके साथ ही ग्राहकों को भी अपने साथ थैला लाने की आदत विकसित करने की अपील की गई। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सोना और चांदी फिर सस्ते चांदी 6,000 रुपए, शुद्ध सोना 3,000 रुपए सस्ता सोना और चांदी फिर सस्ते चांदी 6,000 रुपए, शुद्ध सोना 3,000 रुपए सस्ता
शुद्ध सोना 3,000 रुपए फिसलकर 1,48,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 2700 रुपए टूटकर 1,38,500 रुपए प्रति दस...
अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया में भारी गिरावट, 93.69 प्रति डॉलर के पार
खुद को आग लगाकर ट्रक के आगे कूदी महिला पड़ोसियों ने बचाई जान, डिप्रेशन बना कारण
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की ब्रिटेन का चेतावनी, बोले ब्रिटिश ठिकानों को ईरान के खिलाफ हमले के लिए इस्तेमाल करने की इजाजत देकर ब्रिटेन खतरे में डाल रहा अपने देशवासियों की जान
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी: तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखें, जानें आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल डीजल का भाव
पीएम मोदी ने ईद और नवरोज की देशवासियों को दी शुभकामनाएं, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की, सछ्वाव और खुशहाली पर दिया जोर
केरल चुनाव के रण में उतरे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चार सीटों पर नामांकन रैलियों में भरेंगे जोश