डण्डे सरियों से हमला, हथियार की नोक पर दो ज्वैलर भाईयों से लूट

झाड़ियों में घात लगाए बैठे बदमाशों ने गोलियां चलाईं

डण्डे सरियों से हमला, हथियार की नोक पर दो ज्वैलर भाईयों से लूट
जामड़ोली के राधा गोविंद विहार में बुधवार शाम करीब आठ बजे दो ज्वेलरी व्यवसायी सगे भाईयों के साथ लाठी सरियों से मारपीट कर हथियार की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना से पूरे इलाके में  दहशत का माहौल।

जयपुर। जामड़ोली के राधा गोविंद विहार में बुधवार शाम करीब आठ बजे दो ज्वेलरी व्यवसायी सगे भाईयों के साथ लाठी सरियों से मारपीट कर हथियार की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना से पूरे इलाके में  दहशत का माहौल है। लूट का शिकार हुए भरत विहार निवासी सोनू कुमार और नीशू कुमार ने बताया कि वे शाम को दुकान मंगल कर लौट रहे थे। दुकान से महज 50 मीटर की दूरी पर करीब आधा दर्र्जन बदमाश झाड़ियों में घात लगाए बैठे थे। जैसे वे दोनों वहां से गुजरे बदमाशों ने पीछे से सिर पर सरियोंऔर डण्डों से हमला कर उन्हें लहुलुहान कर दिया। बदमशों ने हथियार निकालकर जानलेवा हमला किया और देशी कट्टे की नोक पर सोने-चांदी से भरे डिब्बे लूट ले गए। पीड़ितों के अनुसार लूटे गए माल की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

सिर और हाथ में आई चोट, गले की चैन भी तोड़ ले गए :

मारपीट के दौरान सोनू के सिर में चोट आई, जबकि निशू के हाथ में चोट लगी। वारदात के दौरान बदमाशों ने निशू के गले से सोने की चैन भी तोड़ ली। एसीपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलते ही जामडोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल ज्वेलरी व्यवसायी भाइयों को उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की जांच शुरू कर दी है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मध्य प्रदेश: 200 रूपए के कूपन में 6 साल के बच्चे ने जीती 50 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर, जानें पूरा मामला मध्य प्रदेश: 200 रूपए के कूपन में 6 साल के बच्चे ने जीती 50 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर, जानें पूरा मामला
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में 6 वर्षीय बच्चे वेदांश के नाम पर उसकी दादी द्वारा खरीदे गए 200 रुपये के...
जयपुर एयरपोर्ट : स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट 11 घंटे से ज्यादा लेट, यात्रियों को परेशानी 
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद संभला रुपया, शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 11 पैसे मजबूत
12 देशों के 68 पर्यटकों को लेकर जयपुर पहुंची शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स, गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर हुआ ट्रेन का आगमन
PTI भर्ती फर्जीवाड़े में उपखंड कार्यालय का कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना, आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर तक बढ़ाई 
बच्चों के उतरते ही स्कूल बस में लगी आग, मचा हड़कंप,सभी के सुरक्षित उतरने से टला बड़ा हादसा