PNB एटीएम का लॉक तोड़ कैश चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस गश्त देख बदमाश फरार

जांच के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश

PNB एटीएम का लॉक तोड़ कैश चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस गश्त देख बदमाश फरार
जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया। बदमाश लॉक तोड़कर कैश बॉक्स तक पहुंच गए, लेकिन पुलिस गश्त की आहट मिलते ही बिना नकदी लिए फरार। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू।

जयपुर। हरमाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम में चोरी की कोशिश की गई। बदमाश एटीएम का लॉक तोड़कर कैश बॉक्स तक पहुंच गए, लेकिन उसी दौरान पुलिस गश्त टीम के पहुंचने की आहट मिलते ही वे बिना कैश ले जाए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 12 बजे हरमाड़ा थाना इलाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने कैश चोरी का प्रयास किया।

बदमाशों ने एटीएम का लॉक तोड़कर कैश बॉक्स तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस गश्त टीम वहां पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और जांच के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैंक मैनेजर को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने एटीएम का लॉक तोड़कर कैश बॉक्स तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन कैश चोरी करने में सफल नहीं हो सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम