विवेक त्रिपाठी बने एयू बैंक के पूर्णकालिक निदेशक, नियुक्ति के आदेश जारी

विभिन्न क्षेत्रों में निभाई महत्वपूर्ण भूमिकाएं

विवेक त्रिपाठी बने एयू बैंक के पूर्णकालिक निदेशक, नियुक्ति के आदेश जारी

आरबीआई ने विवेक त्रिपाठी को तीन साल के लिए एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। 2014 से बैंक से जुड़े त्रिपाठी वर्तमान में चीफ़ क्रेडिट ऑफ़िसर हैं। उनकी नियुक्ति बैंक की अगली पीढ़ी के नेतृत्व को तैयार करने और यूनिवर्सल बैंक बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

जयपुर। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (एयू एसएफबी) और पिछले एक दशक में यूनिवर्सल बैंक में परिवर्तन के लिए रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (आरबीआई) से इन‑प्रिंसिपल स्वीकृति प्राप्त करने वाला पहला संगठन, ने आज घोषणा की कि आरबीआई (RBI) ने विवेक त्रिपाठी की 3 वर्ष की अवधि के लिए बैंक के पूर्णकालिक निदेशक (कार्यकारी निदेशक) Whole Time Director (Executive Director) के रूप में नियुक्ति को मंज़ूरी प्रदान कर दी है।

विवेक त्रिपाठी की बोर्ड में कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्ति, एयू एसएफबी की आंतरिक रूप से अगली पीढ़ी के नेतृत्व को विकसित करने और दीर्घकालिक उत्तराधिकार योजना को संस्थागत स्वरूप देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वर्तमान में एयू एसएफबी के चीफ़ क्रेडिट ऑफ़िसर के रूप में कार्यरत विवेक त्रिपाठी वर्ष 2014 से बैंक से जुड़े हुए हैं और उन्होंने कमर्शियल बैंकिंग, होलसेल बैंकिंग, क्रेडिट एवं स्ट्रैटेजी सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण नेतृत्व भूमिकाएँ निभाई हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सरकार ने दी ठेकेदारों को राहत : निर्माण कार्यों से जुड़े लंबित भुगतानों को निपटाने की कवायद शुरू, नियमों के अनुसार मिलेगा लाभ सरकार ने दी ठेकेदारों को राहत : निर्माण कार्यों से जुड़े लंबित भुगतानों को निपटाने की कवायद शुरू, नियमों के अनुसार मिलेगा लाभ
लंबित निर्माण भुगतानों के निस्तारण के लिए बड़ा कदम उठाया है। मई 2026 तक 2500 करोड़ और जून अंत तक...
उत्तर पश्चिम रेलवे का बड़ा कदम : रेल संरक्षा को मजबूत बनाने के लिए समपार फाटकों के आधुनिकीकरण का अभियान तेज, सुरक्षा व्यवस्था को दी नई मजबूती
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग तेज : विपक्ष के 73 सांसदों ने दिया प्रस्ताव नोटिस, आयुक्त के खिलाफ लगाए 9 गंभीर आरोप
आईएफएमएस 3.0 में निर्माण कार्यों के बिल के लिए नए निर्देश जारी : पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित करना उद्देश्य, प्रायोगिक सफलता के बाद पूरे राज्य में लागू होगी व्यवस्था
विद्युत विनियामक आयोग के कार्यालय में लगी आग : फर्नीचर और सामान जला, कोई जनहानि नहीं
ट्रंप की बड़ी घोषणा : युद्धविराम टूटा तो होर्मुज जलडमरूमध्य में होंगे लगातार हमले, नौकाओं, बारूदी सुरंग बिछाने वाले जहाजों और अन्य समुद्री संसाधनों को बनाएंगे निशाना
‘राज उन्नति’ की चतुर्थ बैठक में सीएम सख्त, परियोजनाएं समय पर पूरी करने के निर्देश