आग से राख हुए कारोबार को मदद का इंतजार, दूसरे दिन भी बंद रहा मणिहारों का कटला

लाखों का टैक्स देते हैं सरकार को, अब सरकार की बारी है लौटाने की : व्यापारी

आग से राख हुए कारोबार को मदद का इंतजार, दूसरे दिन भी बंद रहा मणिहारों का कटला
मणिहारों का कटला स्थित सेठी कॉम्पलेक्स में भीषण आग के दूसरे दिन भी बाजार बंद रहे। 20 से अधिक दुकानें और गोदाम प्रभावित होने से व्यापारियों को करोड़ों रुपए के नुकसान का दावा। व्यापारियों ने फायर सिस्टम की नाकामी और सुविधाओं की कमी पर नाराजगी जताई।

जयपुर। मणिहारों का कटला स्थित सेठी कॉम्पलेक्स में हुए भीषण अग्निकांड के दूसरे दिन भी मणिहारों का कटला और पुरोहित जी का कटला बंद रहे। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा और आग की चपेट में आए व्यापारी दुकानों के बाहर खडेÞ नुकसान का जायजा लेते नजर आए। व्यापारियों के मुताबिक आग से करोड़ों रुपए का माल जलकर राख हो गया है। अब उन्हें प्रशासन और सरकार से राहत की उम्मीद है। सेठी कॉम्पलेक्स में 20 से अधिक दुकानें और गोदाम आग की चपेट में आए थे।

लाखों रुपए टैक्स, फिर भी बदले में कोई सुविधा नहीं :

सेठी कॉम्पलेक्स में पांच दुकानों के मालिक राजेश कुमार जैन ने बताया कि यहां उनकी पांच दुकानें चलती हैं। यहां  करीब 250 दुकानें हैं जो सरकार को सालाना 35-40 लाख रुपए का यूडी टैक्स देते हैं। जिसका कोई फायदा नहीं मिलता है। हमारे साथ हादसा हुआ, लेकिर अभी तक कोई मदद नहीं मिली। सरकार से उम्मीद है कि वे अब हमारी मदद करें। व्यापारियों ने चार-पांच करोड़ की लागत से सुरक्षा इंतजाम किए थे। वह भी फेल हो गया।

नजर न लगे इस यंत्र को :

Read More श्रीध्वजाधीश गणेश मंदिर में विशेष अभिषेक : शृंगार और पूजा, भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की

स्थानीय व्यापारी सुरेश ने बताया कि उनकी दुकान भी इसी कॉम्पलेक्स में पहली मंजिल पर है। जिसमें वे जूते चप्पल समेत अन्य सामान भी बेचते हैं। कटले में एक ही छत के नीचे जरूरत का हर सामान मिलता है। लेकिन आपात स्थिति में निपटने के लिए कुछ भी नहीं है। वहीं कॉम्पलेक्स में लगे फायर फाईटिंग सिस्टम के नट पूरी तरह से जाम हैं। हॉज पाइप की जगह उसमें नीबू मिर्ची लटके पड़े हैं। सिस्टम की नाकामी का खामियाजा पूरा कॉम्पलेक्स उठा रहा है। नुकसान सिर्फ जले हुए सामान का ही नहीं है मार्केट बंद रहने से अन्य दुकानों का कारोबार भी प्रभावित है।

Read More 4 दिन बाद भी ठीक नहीं हुआ एयर इंडिया का विमान, जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ा

आग की सूचना पर स्नान छोड़कर दौड़ा आया :

Read More सेठी कॉम्पलेक्स अग्निकांड : बंद फायर सिस्टम के हाईड्रेंट में भरे मिले नींबू-मिर्ची

मणिहारों के खंदे में दुकान चलाने वाले सुरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को सुबह करीब आठ बजे वे अपने शास्त्री नगर स्थित घर पर नहा रहे थे। उसी दौरान किसी परिचित का फोन आया कि खंदे में दुकानों में आग लग गई। सुनते ही पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। क्योंकि रोजगार का एकमात्र साधन ही हमारी दुकान है। घर वालों को बताए बिना आनन-फानन में दौडा और बड़ी चौपड़ पर मणिहारों के खंदे स्थित दुकान को देखा। यहां पुलिस और दमकलें इतनी थी कि एक बार तो लगा कि सब कुछ खत्म हो गया । लेकिन पुलिस कर्मियों से बातचीत की तो पता चला कि आग सेठी कॉम्पलेक्स के दूसरे माले पर लगी । मेरी दुकान सुरक्षित है यह सुन कर चैन की सांस ली।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूरा करने वाला देश, मोदी ने कहा- हमारा विकास तेज गति वाला भारत अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूरा करने वाला देश, मोदी ने कहा- हमारा विकास तेज गति वाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने तेज आर्थिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण का संतुलन कायम किया है।...
स्कूटी में लगी आग से तीन मंजिला मकान में फैली लपटें, दो झुलसे
जयपुर सर्राफा बाजार : सोना और चांदी यथावत, जानें क्या है भाव  
रूस का ओडेसा क्षेत्र में सैन्य सामान ले जा रहे कार्गो जहाज पर हमला, सशस्त्र बलों के लिए ले जा रहा था आपूर्ति
राज्य सरकार बताए कि ई-सिगरेट बेचने वालों पर क्या कार्रवाई की : हाईकोर्ट
तिरुपति के लड्डू में मिलावट का खेल : पाम ऑयल-केमिकल से घी बनाने का ईडी का दावा, सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद गिरफ्तार
भाजपा ने सुनील कोठारी को बनाया मेयर का उम्मीदवार : वार्ड 112 से आए है पार्षद चुनाव जीतकर, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में होती है उनकी गिनती