विश्व आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस, 21 अक्टूबर को आयोडीन युक्त नमक के प्रति जागरूकता गतिविधियां होंगी आयोजित

आयोडीन युक्त नमक का नियमित उपयोग करने की अपील

विश्व आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस, 21 अक्टूबर को आयोडीन युक्त नमक के प्रति जागरूकता गतिविधियां होंगी आयोजित
विश्व आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस के अवसर पर 21 अक्टूबर 2026 को जिले में आयोडीन युक्त नमक के महत्व एवं नियमित उपयोग के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

जयपुर। विश्व आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस के अवसर पर 21 अक्टूबर 2026 को जिले में आयोडीन युक्त नमक के महत्व एवं नियमित उपयोग के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि आयोडीन शरीर के सामान्य विकास एवं थायरॉइड ग्रंथि के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। इसकी कमी से घेंघा सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने आमजन से दैनिक आहार में आयोडीन युक्त नमक का नियमित उपयोग करने की अपील की।

डिप्टी सीएमएचओ (हेल्थ), जयपुर प्रथम डॉ. मनु शेखावत ने बताया कि 21 अक्टूबर को आयोजित जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आयोडीन की कमी से होने वाले विकारों, उनकी रोकथाम तथा आयोडीन युक्त नमक के उचित भंडारण एवं उपयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में गोबर के 10 लाख दीपक बिके, रोजाना बन रहे 10 हजार जयपुर में गोबर के 10 लाख दीपक बिके, रोजाना बन रहे 10 हजार
सांगानेर स्थित श्री पिंजरापोल गौशाला में गाय के गोबर से अब तक करीब 10 लाख दीपक बनाए जा चुके। दीपकों...
गोबर से कमाई, प्रदूषण पर लगाम! दिल्ली में 16 करोड़ का बायोगैस संयंत्र शुरू
छुट्टियों में गुलजार हुए जयपुर के पर्यटन स्थल : उमड़े सैलानी, आमेर महल से हवामहल तक पर्यटकों की रौनक
दिल्ली में ई-रिक्शा पर सख्ती की तैयारी, 2.5 लाख वाहनों की सीमा और बिना पंजीकरण चलने पर जब्ती का प्रस्ताव
दीपावली की मिठास में घुला चुनावी स्वाद, बधाइयों के बहाने वोटरों पर डोरे! पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव सक्रिय हुए दावेदार, सोशल मीडिया पर पोस्टर और संदेशों की बाढ़
रोजाना 2 टीएमसी पानी बर्बाद होने का दावा, किसानों की फसल बचाने के लिए कविता का अल्टीमेटम
विश्व आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस, 21 अक्टूबर को आयोडीन युक्त नमक के प्रति जागरूकता गतिविधियां होंगी आयोजित