सेहत से कर रहे थे खिलवाड़, 315 किलो खराब बादाम नष्ट

खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा

सेहत से कर रहे थे खिलवाड़, 315 किलो खराब बादाम नष्ट
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसा। कार्रवाई में 315 किलो खराब कटिंग बादाम और 40 किलो अंजीर-किशमिश मौके पर नष्ट कराए, जबकि 70 किलो बादाम और 60 किलो पिस्ता सीज किए। संपत जी कचौरी भंडार की निर्माण इकाई भी अस्वच्छता मिलने पर सीज की गई। कई प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूने लिए गए।

जयपुर। त्योहारी सीजन में मिलावट और खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई में 315 किलो खराब कटिंग बादाम और 40 किलो खराब अंजीर-किशमिश मौके पर नष्ट कराई गई। 70 किलो कटिंग बादाम और 60 किलो कटिंग पिस्ता सीज किए गए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त अविचल चतुर्वेदी के निर्देशन और सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में टीम ने चांदपोल स्थित दीनानाथ जी की गली सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की। मीना खत्री प्रतिष्ठान से ड्राइड पाइनएप्पल और अंजीर के नमूने लिए गए और भंडारण  सुधार नोटिस जारी किया।

संपत जी कचौरी भंडार से इस्तेमाल किए गए खाद्य तेल का नमूना लिया। प्रतिष्ठान में अस्वच्छ परिस्थितियां मिलने पर कचोरी निर्माण इकाई को सीज किया गया। ट्रेडिंग कंपनियों से कटिंग बादाम और पिस्ता के नमूने भी लिए गए। तनुज एंटरप्राइजेज से खराब बादाम और श्रीश्याम कृपा एंटरप्राइजेज से खराब अंजीर-किशमिश नष्ट करवाई गई।

Tags: almonds

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कल होगी बड़ी बैठक, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की होगी समीक्षा  बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कल होगी बड़ी बैठक, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की होगी समीक्षा 
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को सुबह 11 बजे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी।...
SMS अस्पताल की OPD में पानी-पानी, न्यूरोलॉजी-न्यूरोसर्जरी ब्लॉक में भरा पानी
ब्रिक्स संसदीय मंच में ओम बिरला का आह्वान, बोले-वैश्विक दक्षिण की आकांक्षाएं पूरी करने के लिए मिलकर काम करें सभी देश
नकली नोटों के खिलाफ सीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख 45 हजार रुपये की नकली भारतीय मुद्रा बरामद 
‘वेटनरी मेडिसन इन दी डिजिटल ऐरा’ विषयक राष्ट्रीय सिम्पोजियम आयोजित, राज्यपाल- पशु चिकित्सा और पशुधन संरक्षण में भी राजस्थान देशभर में अग्रणी बने
क्या थम जाएगी यूक्रेन-रूस की जंग? बैठक पर टिकी दुनिया की निगाहें
पंजाब में 2027 की जंग का बिगुल! केसी वेणुगोपाल ने बताया राहुल गांधी का अगला दांव