फॉरेस्ट कॉलोनी में ट्रैप केज में कैद हुआ बघेरा, आमागढ़ में छोड़ा

मेडिकल जांच के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ा

फॉरेस्ट कॉलोनी में ट्रैप केज में कैद हुआ बघेरा, आमागढ़ में छोड़ा
जवाहर नगर स्थित फॉरेस्ट कॉलोनी में वन विभाग ने ट्रैप केज में फंसी मादा लेपर्ड को सुरक्षित रेस्क्यू। कॉलोनी के आसपास लेपर्ड की लगातार मूवमेंट के बाद विभाग ने पिंजरा लगाया था। शनिवार को कैद होने के बाद पशु चिकित्सक ने उसकी जांच की।

जयपुर। जवाहर नगर स्थित फॉरेस्ट कॉलोनी में वन विभाग की टीम को एक मादा लेपर्ड को रेस्क्यू करने में सफलता मिली। कॉलोनी के आसपास लेपर्ड की मूवमेंट सामने आने के बाद वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए ट्रैप केज लगाया था। शनिवार को लेपर्ड पिंजरे में कैद हो गया।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार ट्रैप केज में लेपर्ड के कैद होने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पशु चिकित्सक ने लेपर्ड की मेडिकल जांच की। जांच में लेपर्ड की सामान्य स्थिति पाए जाने के बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रूप से आमागढ़ वन क्षेत्र में छोड़ दिया।

फॉरेस्ट कॉलोनी जैसे आबादी वाले क्षेत्र में लेपर्ड की मौजूदगी से कुछ समय के लिए लोगों में कौतूहल बना रहा। वन विभाग की टीम ने पूरी कार्रवाई के दौरान लेपर्ड और आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा।

पीसीसीएफ हॉफ अरिजीत बनर्जी ने बताया कि फॉरेस्ट कॉलोनी में पिछले कई दिनों से लेपर्ड के मूवमेंट दिखाई देने के बाद इसे सुरक्षित रेस्क्यू करने के निर्देश दिए गए थे। आज सुबह लेपर्ड ट्रैप पिंजरे में कैद हुआ। जिसे वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने वन क्षेत्र में छोड़ दिया।

Read More मोतीडूंगरी में आस्था का सैलाब : गणपति के गूंजे जयकारे, गणेश जी को धारण कराया स्वर्ण मुकुट, रत्नजड़ित पोशाक और आभूषण

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जर्मनी में देखभाल केन्द्र में लगी आग : एक व्यक्ति की मौत, हादसे में 25 लोग घायल जर्मनी में देखभाल केन्द्र में लगी आग : एक व्यक्ति की मौत, हादसे में 25 लोग घायल
बर्लिन में पांच मंजिला देखभाल केंद्र में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल...
बिहार विधान परिषद चुनाव : जनसुराज ने घोषित किए प्रत्याशी, निर्वाचन क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज
जयपुर एयरपोर्ट पर बदलेगा फ्लाइट शेड्यूल : कई शहरों के लिए बढ़ेगी एयर कनेक्टिविटी, मुंबई के लिए रोजाना 13 फ्लाइट
भूपेश बघेल पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन : FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ता ने की नारेबाजी
निकाय चुनावों की भाजपा कार्यालय में समीक्षा : संभाग प्रभारियों के साथ मंथन, राठौड़-द्विवेदी सहित चुनाव से जुड़े नेता हुए शामिल
रोडवेज बस में चेकिंग : यात्रियों से किराया लिया, टिकट नहीं दिया; परिचालक के खिलाफ कार्रवाई
मुंबई में गणपति पंडाल के पास लगा करंट : नाबालिग लड़की सहित एक महिला की मौत, अधिकारियों ने काटी बिजली आपूर्ति