आबादी के बीच फिर दिखा बघेरा : कैमरे में कैद हुई तस्वीर, आमेर के नटाटा गांव में हनुमान मंदिर के पास रात में घूमता नजर आया बघेरा

ग्रामीणों में दहशत, बोबड़ी में 25 से ज्यादा मवेशियों का कर चुका शिकार

आबादी के बीच फिर दिखा बघेरा : कैमरे में कैद हुई तस्वीर, आमेर के नटाटा गांव में हनुमान मंदिर के पास रात में घूमता नजर आया बघेरा
आमेर क्षेत्र में बघेरे की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत। नटाटा गांव में बीती रात हनुमान मंदिर के पास आबादी क्षेत्र में बघेरा घूमता दिखाई दिया। लोगों ने उसका वीडियो बनाया। ग्रामीणों के अनुसार, बघेरा मवेशियों के शिकार की तलाश में गांव के पास पहुंच रहा।

जयपुर। राजधानी जयपुर के आमेर क्षेत्र में बघेरे का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नटाटा गांव में बीती रात आबादी क्षेत्र के बीच बघेरे की मौजूदगी सामने आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हनुमान मंदिर के पास रात में बघेरा घूमता दिखाई दिया। मंदिर से लौट रहे कुछ लोगों की नजर बघेरे पर पड़ी तो अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने सुरक्षित दूरी से मोबाइल कैमरे में बघेरे का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सामने आया है।

ग्रामीणों के अनुसार, बघेरा रात के अंधेरे में मवेशियों के शिकार की तलाश में आबादी क्षेत्र के नजदीक पहुंचा था। लगातार आबादी के आसपास बघेरे की आवाजाही से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि रात के समय घरों से बाहर निकलना जोखिम भरा हो गया है। बोबड़ी में 25 से ज्यादा मवेशियों का शिकार आमेर-जमवारामगढ़ क्षेत्र के बोबड़ी गांव में भी बघेरे की लगातार गतिविधियों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रखी है। ग्रामीणों के मुताबिक, बघेरा अब तक 25 से ज्यादा मवेशियों का शिकार कर चुका है।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस