बैद्यनाथ च्यवनप्राश लकी ड्रॉ : जयपुर में हुआ भव्य पुरस्कार वितरण, भाग्यशाली विजेताओं के खिले चेहरे, 14 फरवरी को खुलेगा मेगा ड्रॉ का पिटारा

विजेता को मिलेगी शानदार SUV कार

बैद्यनाथ च्यवनप्राश लकी ड्रॉ : जयपुर में हुआ भव्य पुरस्कार वितरण, भाग्यशाली विजेताओं के खिले चेहरे, 14 फरवरी को खुलेगा मेगा ड्रॉ का पिटारा

बैद्यनाथ च्यवनप्राश की लकी ड्रॉ योजना के विजेताओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जयपुर निवासी राकेश वर्मा ने प्रथम पुरस्कार में Hero बाइक जीती। अन्य विजेताओं को एसी, फ्रिज सहित कई उपहार मिले। कंपनी ने 14 फरवरी 2026 को SUV कार के मेगा ड्रॉ की घोषणा की।

जयपुर। आयुर्वेद की दुनिया के प्रतिष्ठित नाम बैद्यनाथ च्यवनप्राश ने राजस्थान के उपभोक्ताओं के लिए आयोजित अपनी विशेष लकी ड्रॉ योजना के विजेताओं का सम्मान करते हुए जयपुर में एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न किया। इस कार्यक्रम में न केवल विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, बल्कि बैद्यनाथ के प्रति अटूट विश्वास का उत्सव भी मनाया गया।

समारोह में मुख्य रूप से मार्केटिंग मैनेजर प्रखर अहलावत, सीनियर आरएसएम (Sr.RSM) उमाकांत शर्मा, जयपुर एएसएम (ASM) राकेश खंडेलवाल और डिपो मैनेजर कमलेश कुमार उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विजेताओं को बधाई देते हुए इस अभियान की सफलता को साझा किया।

राकेश वर्मा ने जीती चमचमाती बाइक :

योजना के तहत राजस्थान भर से हजारों उपभोक्ताओं ने भागीदारी की थी। पुरस्कार वितरण का मुख्य आकर्षण जयपुर निवासी श्री राकेश वर्मा रहे, जिन्होंने प्रथम पुरस्कार के रूप में Hero बाइक अपने नाम की। जैसे ही मंच से उनके नाम की घोषणा हुई, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके अतिरिक्त, अन्य भाग्यशाली विजेताओं को एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, मिक्सर-ग्राइंडर और स्मार्ट वॉच जैसे आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।

Read More पुलिस थाना जवाहर सर्किल की बड़ी कार्रवाई : 27 किलो 818 ग्राम डोडा पोस्त के साथ सप्लायर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

14 फरवरी को होगा मेगा धमाका :

Read More भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने निकाला पैदल मार्च, कहा- डील से देश के किसानों और छोटे व्यापारियों को नुकसान

बैद्यनाथ के प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर उपभोक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस योजना का 'मेगा ड्रॉ' 14 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस विशेष दिन एक अत्यंत भाग्यशाली विजेता को शानदार SUV कार पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।

Read More राशन डीलर से वसूली के लिए प्रदेश में चलेगा अभियान, मामले में दोषी अधिकारियों को करेंगे सस्पेंड

भरोसे और सेहत का संगम :

इस अवसर पर मार्केटिंग मैनेजर प्रखर अहलावत ने कहा- बैद्यनाथ का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद और रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं के जीवन में खुशियां लाना भी है। यह लकी ड्रॉ उसी अटूट रिश्ते का एक छोटा सा उपहार है।
डिपो मैनेजर कमलेश कुमार और स्थानीय एएसएम राकेश खंडेलवाल ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाया और जयपुर के ग्राहकों के प्रति अपना आभार प्रकट किया। बैद्यनाथ च्यवनप्राश इस तरह की योजनाओं के माध्यम से स्वास्थ्य के साथ-साथ आम जन के सपनों को भी नई उड़ान दे रहा है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब