5-डे बैंकिंग पर आर-पार : राजस्थान में कल से 3 दिन बैंकों में तालाबंदी, रविवार को खुलेंगे सभी सरकारी और ग्रामीण बैंक

प्रदेश के 9,000 से अधिक ब्रांच और 9,500 एटीएम होंगे प्रभावित

5-डे बैंकिंग पर आर-पार : राजस्थान में कल से 3 दिन बैंकों में तालाबंदी, रविवार को खुलेंगे सभी सरकारी और ग्रामीण बैंक
5-डे बैंकिंग समेत विभिन्न मांगों को लेकर UFBU के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक बैंककर्मी राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। राजस्थान में हजारों बैंक शाखाएं और एटीएम प्रभावित होने की संभावना। 27 सितंबर को सार्वजनिक और ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे। निजी बैंकों की सेवाएं सामान्य रहेंगी।

जयपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 5-डे बैंकिंग (हफ्ते में 5 दिन काम) की मुख्य मांग को लेकर देश सहित पूरे राजस्थान में 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी महाहड़ताल होने जा रही है। लगातार होने वाली इस बंदी के कारण आम जनता और व्यापारियों को होने वाली भारी असुविधा को देखते हुए केंद्र सरकार, वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत 27 सितंबर (आज, रविवार) को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSB) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। इस दौरान कैश डिपॉजिट, विड्रॉल और करेंसी चेस्ट सहित सभी काउंटर सेवाएं सुचारू रूप से काम करेंगी।क्यों अड़े हैं बैंक कर्मी? क्या हैं प्रमुख मांगें?यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के घटक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन (SBIOA) जयपुर सर्किल के महासचिव रामावतार सिंह जाखड़ ने बताया कि मार्च 2024 में द्विपक्षीय वेतन संशोधन समझौते के दौरान 5-डे बैंकिंग लागू करने पर सैद्धांतिक सहमति बनी थी। इसके तहत कर्मचारी प्रति दिन अतिरिक्त समय काम करने को भी तैयार हैं, लेकिन वित्त मंत्रालय द्वारा अभी तक इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इसके अतिरिक्त, बैंकों में स्टाफ की भारी कमी को दूर करने के लिए नई भर्तियां करने, पुरानी पेंशन योजना की बहाली (OPS), और परफॉर्मेंस-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम को वापस लेने जैसी मांगों को लेकर 1 लाख से अधिक कर्मचारी व अधिकारी कार्य बहिष्कार कर रहे हैं।

राजस्थान में ₹30,000 करोड़ का कारोबार थमेगा, MSME पर बड़ा असरस्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (SLBC) राजस्थान के आंकड़ों के अनुसार, इस हड़ताल से प्रदेश की करीब 9,000 से अधिक बैंक शाखाएं और 9,500 से ज्यादा एटीएम सीधे प्रभावित होंगे। 30 सितंबर को बैंकों की अर्धवार्षिक क्लोजिंग (Half-Yearly Closing) भी है। ऐसे में फैक्ट्रियों, थोक मंडियों और एमएसएमई (MSME) सेक्टर को टैक्स भुगतान, सरकारी चालान, और कर्मचारियों की सैलरी ट्रांसफर करने में भारी रुकावट आएगी। क्लीयरिंग हाउस बंद रहने से चेक क्लीयरेंस पूरी तरह ठप रहेगा।

आर्थिक जानकारों के मुताबिक, इस तीन दिवसीय हड़ताल से राजस्थान में प्रतिदिन करीब ₹10,000 करोड़ के हिसाब से कुल ₹30,000 करोड़ से अधिक का वित्तीय कारोबार अटकने के आसार हैं। 

जयपुर में तीन दिन तक सड़कों पर उतरेंगे बैंककर्मी 

Read More निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे

  • 28 सितंबर (सोमवार): सुबह 11:00 बजे अंबेडकर सर्किल पर सभी बैंक कर्मी एकत्रित होकर विशाल प्रदर्शन करेंगे।
  • 29 सितंबर (मंगलवार): सुबह 11:00 बजे स्टेच्यू सर्किल पर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा विशाल मानव श्रृंखला बनाई जाएगी।
  • 30 सितंबर (बुधवार): सुबह 11:00 बजे शहीद स्मारक पर महापड़ाव और धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

ग्राहकों के लिए क्या खुला है, क्या बंद और कहां है राहत ?

Read More मथानिया में सियासत का हेलमेट वार! उपाध्यक्ष चुनाव में सिर पर सुरक्षा कवच पहनकर पहुंचीं दिव्या मदेरणा

सरकारी व ग्रामीण बैंकरविवार (27 सितंबर): खुला28-30 सितंबर: पूर्णतः बंदआज ही अपनी शाखा में जाकर कैश, ड्राफ्ट और केवाईसी (KYC) जैसे जरूरी काम निपटा लें।निजी क्षेत्र के बैंकखुले रहेंगेHDFC, ICICI और Axis जैसे नए जनरेशन के प्राइवेट बैंक हड़ताल में शामिल नहीं हैं। इनकी सेवाएं सामान्य रहेंगी।डिजिटल बैंकिंग (UPI, Net Banking)24x7 चालूGoogle Pay, PhonePe, नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप ट्रांसफर सामान्य रूप से चलते रहेंगे।एटीएम (ATM) सेवाएंआंशिक प्रभावितहड़ताल के कारण कैश री-फिलिंग पर असर पड़ सकता है। हालांकि, बैंकों ने डिजिटल और ऑफ-साइट एटीएम को चालू रखने का दावा किया है।एटीएम ट्रांजैक्शन चार्जपूरी तरह माफ़ग्राहकों को राहत देने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने 28 से 30 सितंबर के बीच किसी भी अन्य बैंक के एटीएम से नकद निकासी पर लगने वाले अतिरिक्त ट्रांजैक्शन चार्ज को अस्थाई रूप से माफ़ करने की घोषणा की है।

Read More जयपुर मेयर चुनाव : भाजपा के सुनील कोठारी बने महापौर, कांग्रेस की सुनीता मावर को हराया

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में चलती ट्रेन पर पत्थर से हमला : टूटकर बिखरा कांच, बाल-बाल बचे यात्री महाराष्ट्र में चलती ट्रेन पर पत्थर से हमला : टूटकर बिखरा कांच, बाल-बाल बचे यात्री
वर्धा के पास मुंबई जा रही नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के एसी कोच की खिड़की पर कथित तौर पर पत्थर लगने...
डोटासरा का भाजपा पर हमला : भाजपा को सिर्फ सत्ता चाहिए, कहा- किसानों की तकलीफ से इनका कोई सरोकार नहीं
राष्ट्रीय गायन प्रतिभा प्रतियोगिता-2026, सुरों के राष्ट्रीय मंच पर जुटेंगी 10 राज्यों की 70 से अधिक चयनित युवा प्रतिभाएं
सेना प्रमुख ने राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट्स की परिचालन तैयारियों का लिया जायजा, बोले- मिशन के लिए तैयार रहे सैनिक
सुकेत में भाजपा के विकास चौहान ने एक वोट से जीता उपाध्यक्ष का चुनाव, कांग्रेस को हराया
5-डे बैंकिंग पर आर-पार : राजस्थान में कल से 3 दिन बैंकों में तालाबंदी, रविवार को खुलेंगे सभी सरकारी और ग्रामीण बैंक
कांग्रेस सरकार हिमाचल में दे रही अराजकता को बढ़ावा : राज्य में कानून का शासन कमजोर, बिंदल ने कहा- सरकार के संरक्षण में गुंडागर्दी और माफिया राज का बोलबाला