स्कूलों में मीडिया-आमजन पर रोक : डोटासरा-जूली भड़के, तुगलकी फरमान बताया

बदहाली छुपाने की कोशिश की जा रही

स्कूलों में मीडिया-आमजन पर रोक : डोटासरा-जूली भड़के, तुगलकी फरमान बताया
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश तथा मोबाइल-वीडियोग्राफी पर रोक के आदेश का विरोध किया।

जयपुर। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकारी स्कूलों में मीडिया, आमजन भामाशाहों के प्रवेश पर प्रतिबंध तथा मोबाइल-वीडियोग्राफी पर रोक के आदेश को तुगलकी फरमान करार दिया। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि सुरक्षा के नाम पर स्कूलों की बदहाली छुपाने की कोशिश की जा रही है। पीसीसी में मीडिया से बातचीत करते हुए डोटासरा ने कहा कि स्कूलों में जर्जर भवन, खराब शौचालय, बारिश में पानी टपकना और सुविधाओं की कमी जैसी समस्याएं हैं। सरकार इन्हें दूर करने के बजाय कवरेज रोक रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस स्कूलों में जाएगी और बच्चों की स्थिति सामने लाएगी। यह मुद्दा विधानसभा में उठाया जाएगा। जूली ने संविधान के अनुच्छेद 21 का हवाला देते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी भी अधिकार है। बच्चों द्वारा स्कूल की हालत की वीडियो बनाने पर भी रोक लगाना डरपोक रवैया है। उन्होंने रिक्त पदों, गिरते नामांकन और 3768 जर्जर स्कूलों का जिक्र करते हुए सरकार को मानसिक दिवालिया बताया। दोनों नेताओं ने आमजन में आक्रोश की चेतावनी दी।

Post Comment

Comment List

Latest News

यूजीसी-नेट की तीन परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस का हमला, कहा- ‘पेपर लीक नक्सल’ देश के लिए बड़ा खतरा यूजीसी-नेट की तीन परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस का हमला, कहा- ‘पेपर लीक नक्सल’ देश के लिए बड़ा खतरा
कांग्रेस ने यूजीसी-नेट की तीन परीक्षाएं रद्द करने को लेकर केंद्र सरकार और एनटीए पर निशाना साधा है। पार्टी ने...
एसीएस से महासंघ प्रतिनिधिमंडल की वार्ता, शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर हुई चर्चा
स्कूलों में मीडिया-आमजन पर रोक : डोटासरा-जूली भड़के, तुगलकी फरमान बताया
भारत-चीन सीमा पर फिर गरमाया विवाद, ओवैसी ने पूछा-क्या PLA रोक रही भारतीय सैनिकों को पेट्रोलिंग से ?
अमेरिका-ईरान के बीच 60 दिन का समझौता बेनतीजा: परमाणु मुद्दे पर गतिरोध कायम, होर्मुज जलडमरूमध्य भी नहीं खुला
सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर आमेर के महारुद्र शक्तिपीठ मंदिर में दिखा अद्भुत नजारा, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
वंदे मातरम् के गायन को लेकर विवाद फिर गरमाया! भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, मशाल रैली के बाद राजनीतिक प्रचार करने का आरोप