गंगनहर में 21 जनवरी से बंदी : फिरोजपुर फीडर बनेगा पक्का, किसानों को पुरानी बीकानेर कैनाल से मिलेगा पानी

पूर्व में पंजाब द्वारा 5 जनवरी 2026 से बंदी प्रस्तावित

गंगनहर में 21 जनवरी से बंदी : फिरोजपुर फीडर बनेगा पक्का, किसानों को पुरानी बीकानेर कैनाल से मिलेगा पानी

पंजाब क्षेत्र में फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण कार्य के चलते गंगनहर में 21 जनवरी से 24 फरवरी 2026 तक बंदी रहेगी। इस अवधि में गंगनहर क्षेत्र के किसानों को नहरी पानी की आपूर्ति पुरानी बीकानेर कैनाल के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी, ताकि फसलों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

जयपुर। पंजाब क्षेत्र में फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण कार्य के चलते गंगनहर में 21 जनवरी से 24 फरवरी 2026 तक बंदी रहेगी। इस अवधि में गंगनहर क्षेत्र के किसानों को नहरी पानी की आपूर्ति पुरानी बीकानेर कैनाल के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी, ताकि फसलों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। फिरोजपुर फीडर को पक्का किए जाने की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने बजट में प्रावधान कर पंजाब राज्य को 50 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान कर दिया है। इससे फीडर के पुनर्निर्माण कार्य को गति मिलेगी और भविष्य में पानी की आपूर्ति अधिक सुरक्षित व सुचारु होगी। मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव (पश्चिम), जल संसाधन विभाग अमरजीत मेहरड़ा ने बताया कि बंदी के दौरान पुरानी बीकानेर कैनाल के माध्यम से खखां हैड पर लगभग 1500 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराया जाता रहेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अप्रैल माह में बंदी लेना संभव नहीं था, क्योंकि मार्च 2026 में पंजाब राज्य द्वारा इंदिरा गांधी नहर परियोजना के पंजाब भाग में शेष कार्य कराए जाने हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में पंजाब द्वारा 5 जनवरी 2026 से बंदी प्रस्तावित थी, लेकिन गंगनहर क्षेत्र में फसलों की पानी की आवश्यकता को देखते हुए राज्य सरकार ने वार्ता कर बंदी की तिथि आगे बढ़वाई। परिणामस्वरूप अब बंदी 21 जनवरी 2026 से ली जा रही है। बंदी से पूर्व हुसैनीवाला से पुरानी बीकानेर कैनाल में पानी का प्रवाह शुरू कर दिया जाएगा तथा बंदी अवधि में निर्धारित शेयर के अनुसार जल आवक सुनिश्चित की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान