चैत्र अमावस्या मेला 2026: बरेली-भुज एक्सप्रेस रेलसेवा का लोदीपुर बिशनपुर स्टेशन पर ठहराव
बरेली-भुज एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव
उत्तर पश्चिम रेलवे ने चैत्र अमावस्या मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बरेली-भुज एक्सप्रेस को लोदीपुर बिशनपुर स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया है। यह विशेष व्यवस्था 17 और 18 मार्च को रहेगी, जिससे यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। समय सारणी की जांच कर यात्रा की योजना बनाएं।
जयपुर। रेलवे की ओर से चैत्र अमावस्या मेले 2026 के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए रेल यात्रियों की सुविधा के लिए बरेली-भुज एक्सप्रेस रेलसेवा का लोदीपुर बिशनपुर स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार बरेली-भुज एक्सप्रेस रेलसेवा 17 मार्च को लोदीपुर बिशनपुर स्टेशन पर सुबह 8.22 बजे आगमन एवं 8.24 बजे प्रस्थान करेगी। भुज-बरेली एक्सप्रेस 17 मार्च को लोदीपुर बिशनपुर स्टेशन पर शाम 5.45 बजे आगमन एवं 5.47 बजे प्रस्थान करेगी। बरेली-भुज एक्सप्रेस रेलसेवा 18 मार्च को लोदीपुर बिशनपुर स्टेशन पर सुबह 8.22 बजे आगमन एवं 8.24 बजे प्रस्थान करेगी। भुज-बरेली एक्सप्रेस 18 मार्च को लोदीपुर बिशनपुर स्टेशन पर शाम 5.45 बजे आगमन एवं 5.47 बजे प्रस्थान करेगी।

Comment List