टास्क स्कैम और इंस्टेंट लोन एप आधारित ठगी से सावधान, साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी

बिना गारंटी तुरंत नकदी देने का झांसा

टास्क स्कैम और इंस्टेंट लोन एप आधारित ठगी से सावधान, साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी
साइबर स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा डिजिटल माध्यमों से होने वाली धोखाधड़ी के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने दो साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी। इसमें अनधिकृत इंस्टेंट लोन एप्स से होने वाली जबरन वसूली ओर डिजिटल उत्पीड़न से बचाव पर विशेष जोर।

जयपुर। साइबर स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा डिजिटल माध्यमों से होने वाली धोखाधड़ी के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने दो साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। इसमें अनधिकृत इंस्टेंट लोन एप्स से होने वाली जबरन वसूली ओर डिजिटल उत्पीड़न से बचाव पर विशेष जोर दिया गया है। साथ टास्क स्कैम से बचाव के लिए आमजन को सावधान रहने की अपील की है। 

बिना गारंटी तुरंत नकदी देने का झांसा
अनधिकृत इंस्टेंट लोन एप्स तत्काल वित्तीय आवश्यकता वाले व्यक्तियों को निशाना बनाने के लिए बिना गारंटी के तुरंत नकद रुपए देने का वादा किया जाता है। एक बार एप इंस्टॉल करने पर स्कैमर्स उपयोगकर्ताओं के मोबाइल डेटा, संपर्क सूची और निजी जानकारी हासिल कर लेते हैं। इसके बाद अत्यधिक ब्याज, धमकी, ब्लैकमेल और मॉर्फ्ड तस्वीरों के माध्यम से दबाव बनाकर अवैध वसूली करते हैं। नागरिकों को केवल अधिकृत प्लेटफॉर्म एवं आधिकारिक एप स्टोर से ही वित्तीय एप्लीकेशन डाउनलोड करने तथा किसी भी एप को अनावश्यक अनुमति प्रदान करने से बचने की सलाह दी गई है।

टास्क स्कैम के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता
गृह विभाग ने दूसरी एडवाइजरी में टास्क स्कैम या ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब धोखाधड़ी के संबंध में नागरिकों को सचेत किया गया है। साइबर अपराधी प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि बनकर लोगों को आसान कार्यों के बदले आकर्षक आय का प्रलोभन देते हैं तथा प्रारंभिक भुगतान कर विश्वास अर्जित करने के बाद उनसे बड़ी धनराशि निवेश कराने का प्रयास करते हैं। ऐसे में बिना सत्यापन के किसी भी ऑनलाइन कार्य या निवेश प्रस्ताव पर विश्वास न करें तथा किसी अज्ञात व्यक्ति या संस्था को धन राशि हस्तांतरित न करें।

संदिग्ध गतिविधियों की हेल्पलाइन पर दें जानकारी
सरकार ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी, जबरन वसूली अथवा संदिग्ध डिजिटल गतिविधि की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें तथा संबंधित बैंक या वित्तीय संस्था को तत्काल सूचित कर आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की भी सलाह दी गई है।  

Read More परिवार अजमेर गया, पीछे से घर का ताला तोड़ लाखों के गहने और डॉलर चोरी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नारी शक्ति का दशक, विकसित भारत का उत्कर्ष नारी शक्ति का दशक, विकसित भारत का उत्कर्ष
देश के किसी भी गांव, बस्ती या सुदूर इलाके में जाइए- हर घर की रसोई में एक जैसी बदली हुई...
ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग : देह व्यापार से जुड़े दो अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, एक करोड़ से अधिक की संपत्ति ध्वस्त 
लाल निशान में खुला बाजार: आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक ​फ़िसला, निवेशकों के करोड़ों रूपए स्वाहा
एनटीए की छात्रों से अपील : निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षा, अफवाहों पर ध्यान ना दें
जर्जर हवेली का छज्जा गिरने से महिला की मौत, एक हवेली ने आठ दिन में निगली दो जिंदगी
अमेरिका ने खत्म की ईरान की घेराबंदी : समुद्री जहाजों पर लगी नाकेबंदी हटाई, समझौते की सभी बातों का हो रहा पालन
पूल किनारे बिखरा ग्लैमर का जादू, रैंप वॉक और पूल पार्टी में छाया क्वीन ऑफ राजस्थान का रंग