गंग नहर शताब्दी समारोह में भजनलाल शर्मा ने पुनरुद्धार व आधुनिकीकरण परियोजनाओं की दी सौगात, विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन 

विधिवत पूजन भी किया

गंग नहर शताब्दी समारोह में भजनलाल शर्मा ने पुनरुद्धार व आधुनिकीकरण परियोजनाओं की दी सौगात, विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्री गंगानगर के साधुवाली में गंग नहर शताब्दी समारोह के दौरान नहर के पुनरुद्धार और आधुनिकीकरण कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और नहर का पूजन किया। शर्मा ने कहा कि नहर प्रणाली का सुदृढ़ीकरण किसानों में समृद्धि लाएगा। कार्यक्रम में कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्री गंगानगर के साधुवाली में आयोजित गंग नहर शताब्दी समारोह में गंग नहर के पुनरुद्धार एवं आधुनिकीकरण कार्यों की सौगात दी। इससे पूर्व उन्होंने सभा स्थल पर जल संसाधन, कृषि एवं उद्यान, कृषि विपणन, राजीविका विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही, उन्होंने गंग नहर का विधिवत पूजन भी किया। उन्होंने कहा कि गंग नहर का शताब्दी वर्ष समारोह महाराजा गंगा सिंह की विकास की दूरदर्शी सोच को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। गंग नहर प्रणाली के सुदृढ़ीकरण से किसानों के जीवन में नई समृद्धि आएगी।

इस दौरान उन्होंने सादुलशहर में दो वर्षों में हुए विकास कार्यों पर आधारित पुस्तिका का भी विमोचन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, विधायक गुरवीर सिंह,  जयदीप बिहाणी, सिद्धि कुमारी, हरलाल सहारण, गणेश राज बंसल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

 

Read More मुख्यमंत्री ने किया एक लाख भर्तियों का कलैण्डर जारी, कहा- युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा हमारे प्रदेश का भविष्य

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत