भजनलाल कैबिनेट की बैठक कल : पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों की होगी समीक्षा, शिलान्यास कार्यक्रमों की संख्या और उनकी तैयारियों पर होगी चर्चा

मंत्रिमंडल स्तर पर विचार-विमर्श होने की संभावना

भजनलाल कैबिनेट की बैठक कल : पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों की होगी समीक्षा, शिलान्यास कार्यक्रमों की संख्या और उनकी तैयारियों पर होगी चर्चा

कैबिनेट बैठक में ऊर्जा संयंत्रों को भू-आवंटन से जुड़े प्रस्ताव, सेवा नियमों में संशोधन तथा उद्योगों को रियायत देने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विचार संभव है।

 

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को दोपहर 1 बजे आयोजित होगी। इस बैठक में आगामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित राजस्थान दौरे की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तावित उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रमों की संख्या और उनकी तैयारियों पर चर्चा होगी। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों से जुड़े प्रस्तावित कार्यक्रमों का विस्तृत ब्यौरा समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि दौरे के दौरान कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा सके।

कैबिनेट बैठक में ऊर्जा संयंत्रों को भू-आवंटन से जुड़े प्रस्ताव, सेवा नियमों में संशोधन तथा उद्योगों को रियायत देने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विचार संभव है। इसके अलावा जन विश्वास विधेयक से संबंधित प्रावधानों पर चर्चा हो सकती है। पंचायतीराज संस्थाओं में चुनाव लड़ने के लिए दो संतान की बाध्यता को लेकर भी मंत्रिमंडल स्तर पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।

Tags: bhajanlal

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ