हर घर जल की दिशा में प्रदेश का ऐतिहासिक कदम : मोदी का भजनलाल शर्मा ने जताया आभार, कहा- केन्द्र-राज्य में समन्वय से मिशन को मिलेगी गति

केन्द्र-राज्य में समन्वय से मिशन को मिलेगी गति

हर घर जल की दिशा में प्रदेश का ऐतिहासिक कदम : मोदी का भजनलाल शर्मा ने जताया आभार, कहा- केन्द्र-राज्य में समन्वय से मिशन को मिलेगी गति

राजस्थान जल जीवन मिशन 2.0 में नई गाइडलाइन्स के तहत केंद्र के साथ एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया। केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में समझौता हुआ। इससे हर घर नल से स्वच्छ जल, बेहतर आपूर्ति, पारदर्शिता और ग्रामीण क्षेत्रों, खासकर महिलाओं के जीवन में सुधार सुनिश्चित होगा, तेजी से अब आगे।

जयपुर। राजस्थान ने हर घर जल के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत नई गाइडलाइन्स के अनुसार भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के साथ एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यह एमओयू केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल की उपस्थिति में मंगलवार को जल शक्ति मंत्रालय में  किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए इसके लिए केन्द्र सरकार से आग्रह किया था। वहां से अनुमति मिलने के बाद यह एमओयू साइन किया गया है। यह एमओयू राज्य में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

केन्द्र-राज्य में समन्वय से मिशन को मिलेगी गति

प्रदेश में डबल इंजन की सरकार प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है। इस पहल के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे विशेष रूप से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा और दैनिक जीवन अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनेगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के विस्तारित स्वरूप को स्वीकृति मिलने के बाद मिशन को अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। यह एमओयू प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक नल से स्वच्छ एवं नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने, सेवा गुणवत्ता में सुधार, समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति तथा पारदर्शिता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर केन्द्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री वी. सोमन्ना, जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा सहित अन्य केन्द्रीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: bhajanlal

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चैत्र नवरात्रा का शुभारंभ कल : मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन, पूरे नौ दिनों की होगी चैत्र नवरात्रि चैत्र नवरात्रा का शुभारंभ कल : मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन, पूरे नौ दिनों की होगी चैत्र नवरात्रि
सूरजपोल स्थित रूद्रघण्टेश्वरी महाकालिका मंदिर में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू। अभिजीत मुहूर्त में घटस्थापना। नौ दिन विशेष पूजन,...
सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला : हर उम्र के बच्चों को गोद लेने वाली महिला को मिलेगा मातृत्व अवकाश, केंद्र से कहा-  पिता के अवकाश को भी कानूनी मान्यता प्रदान करने की दिशा में करें
नगरपालिका के ईओ दीपक नागर एपीओ, महेन्द्र सिंह को सौंपी गई जिम्मेदारी
टीकाराम जूली ने भाजपा पर साधा निशाना : कागजी स्वच्छता रैंकिंग पर सवाल, कहा- अलवर में जाम नालियां, सड़कों पर गंदा पानी
बंगाल में पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल : चुनाव आयोग ने किया अधिकारियों का तबादला, हाल के वर्षों में सबसे व्यापक फेरबदल
ईरान युद्ध पर ट्रंप को झटका : आतंकवाद रोधी प्रमुख केंट का इस्तीफा, कहा- दिल की गवाही नहीं देता वह प्रशासन के युद्ध का समर्थन करें
तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 के लेवल द्वितीय से जुड़ा मामला : शिक्षकों को स्थाई करने का आदेश वापस लेने पर रोक, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब