भजनलाल शर्मा ने राजनाथ से की मुलाकात, राज्य में विकास पर की चर्चा

केन्द्रीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की

भजनलाल शर्मा ने राजनाथ से की मुलाकात, राज्य में विकास पर की चर्चा

भजनलाल ने केन्द्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी शिष्टाचार भेंट की।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर प्रदेश में विकास और जनकल्याणकारी परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री को राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं भावी परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। 

भजनलाल ने केन्द्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश में विकास कार्यो, ऊर्जा क्षेत्र में नवीन संभावनाओं, आवासीय परियोजनाओं एवं शहरी विकास से जुडे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सीएम भजनलाल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से प्रदेश में विकास परियोजनाओं, राज्य के संबंध में वित्तीय सुधारों और केन्द्रीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। 

Tags: bhajanlal

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना