भजनलाल शर्मा ने स्नेह मिलन समारोह में आमजन से की मुलाकात, राजस्थानी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की दिखी झलक

स्नेह मिलन में उमड़ा जनसैलाब

भजनलाल शर्मा ने स्नेह मिलन समारोह में आमजन से की मुलाकात, राजस्थानी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की दिखी झलक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित स्नेह मिलन समारोह में प्रदेशवासियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने आमजन से आत्मीय मुलाकात कर कुशलक्षेम जानी और सुख-समृद्धि की कामना की। समारोह में राजस्थानी संस्कृति, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की अनूठी झलक दिखी। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित स्नेह मिलन समारोह में प्रदेशवासियों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आमजन को दीपोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने समारोह में पहुंचे लोगों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और दीपावली की खुशियां साझा कीं।

उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। समारोह में पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। स्नेह मिलन समारोह ने दीपोत्सव के अवसर पर आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

Tags: bhajanlal

Post Comment

Comment List

Latest News

बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त
एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा की बड़ी खेप पकड़ी गई। डीआरआई ने खुफिया सूचना पर बैंकॉक जा रहे सात यात्रियों को...
छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, स्पेशल ट्रेन होगी संचालित
भजनलाल शर्मा ने स्नेह मिलन समारोह में आमजन से की मुलाकात, राजस्थानी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की दिखी झलक
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर क्यों लगा ताला? हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
धान खरीद का लक्ष्य अधूरा, किसानों को भुगतान भी नहीं! सैलजा ने भाजपा सरकार को घेरा
समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 किमी ट्रैक नवीनीकरण पूरा, भारतीय रेल में ट्रैक क्वालिटी इंडेक्स सर्वोच्च
दिल्ली में अब यमुना की लहरों पर दौड़ेगा क्रूज, जानिए कितना होगा किराया