भजनलाल शर्मा का फैसला : अनुकम्पा नियुक्ति के 10 प्रकरणों में दी शिथिलता, आश्रित परिवारों को मिलेगा रोजगार का अवसर
एक प्रकरण में सहानुभूतिपूर्वक विचार कर विशेष छूट प्रदान की
आश्रित की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नजदीक स्थान पर पदस्थापन के लिए विभाग परिवर्तन के एक प्रकरण में सहानुभूतिपूर्वक विचार कर विशेष छूट प्रदान की गई है।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए राजकीय कर्मचारियों की मृत्यु के उपरांत उनके आश्रितों को राहत देने के उद्देश्य से अनुकम्पा नियुक्ति के 10 प्रकरणों में शिथिलता प्रदान की है। मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील निर्णय से मृतक आश्रित परिवारों को संबल और रोजगार का अवसर मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने आवेदन प्रस्तुत करने में विलंब वाले 6 प्रकरणों में शिथिलता प्रदान करते हुए मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को सरकारी सेवा में नियुक्ति का अनुमोदन किया है।
इसके अलावा न्यूनतम आयु सीमा के 2 तथा ऊपरी आयु सीमा के 1 प्रकरण में भी शिथिलता दी गई है। इसके साथ ही आश्रित की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नजदीक स्थान पर पदस्थापन के लिए विभाग परिवर्तन के एक प्रकरण में सहानुभूतिपूर्वक विचार कर विशेष छूट प्रदान की गई है।
Tags: bhajanlal
Related Posts
Post Comment
Latest News
28 Jul 2026 15:57:55
वर्षों पुरानी मांगों को लेकर राजस्थान के लाइसेंस्ड पर्यटक गाइड शहीद स्मारक पर धरने पर बैठे। राजस्थान लाइसेंस्ड पर्यटक गाइड...

Comment List