राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, डॉ. भंवर लाल को अजमेर डिस्कॉम का अतिरिक्त प्रभार
प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे
आदेश के अनुसार, डॉ. भंवर लाल अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आगामी आदेश तक अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। यह आदेश राज्यपाल के आदेश से कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी।
जयपुर। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. भंवर लाल को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। कार्मिक विभाग (ए-1) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जोधपुर डिस्कॉम) के प्रबंध निदेशक (एमडी) के पद पर कार्यरत डॉ. भंवर लाल अब अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
आदेश के अनुसार, डॉ. भंवर लाल अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आगामी आदेश तक अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। यह आदेश राज्यपाल के आदेश से कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी किया गया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
01 Jul 2026 17:00:41
राजस्थान में इस बार मानसून निर्धारित समय से करीब 8 दिन की देरी से अगले 48 घंटे में प्रवेश करने...

Comment List