भिवाड़ी में बड़ी कार्रवाई : 4 करोड़ की दवाइयां और कच्चा माल जब्त, बिना लाइसेंस गोदाम से 1500 कार्टन दवाइयां मिलीं

9 दवाइयों के सैंपल लिए

भिवाड़ी में बड़ी कार्रवाई : 4 करोड़ की दवाइयां और कच्चा माल जब्त, बिना लाइसेंस गोदाम से 1500 कार्टन दवाइयां मिलीं
औषधि नियंत्रण विभाग ने भिवाड़ी में बिना लाइसेंस चल रहे स्ट्रेन हेल्थ केयर के गोदाम पर कार्रवाई कर करीब 4 करोड़ रुपए की दवाइयां और कच्चा माल जब्त किया। टीम ने 1500 कार्टन दवाइयां, पैकिंग सामग्री और उपकरण बरामद। गुणवत्ता जांच के लिए 9 सैंपल लिए।

जयपुर। औषधि नियंत्रण की टीम ने भिवाड़ी में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 करोड़ रुपए कीमत की दवाइयां और दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान जब्त किया है। विभाग को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर आयुक्तालय मुख्यालय जयपुर, अलवर और दौसा के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने स्ट्रेन हेल्थ केयर के बिना लाइसेंस चल रहे गोदाम पर कार्रवाई की है। यहां से करीब 1500 कार्टन दवाइयां और अन्य सामान जब्त किया। प्रमुख सचिव गायत्री राठौड ने बताया कि जांच के दौरान अलग अलग कंपनियों की कई तरह की दवाइयां मिलीं। दवाइयों की गुणवत्ता जांच को 9 सैंपल लिए हैं। इसके अलावा गोदाम से दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल, जिसमें टेपेंटाडॉल, प्रेगबालिन और कोट्रीमोक्साजोल आदि शामिल है।  पैकिंग का सामान और दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए। मौके से एक्सपायर्ड सिल्डेनाफिल की गोलियां भी मिलीं। एक्ट के तहत अब कार्रवाई की होगी। औषधि नियंत्रण आयुक्त अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जिन कंपनियों की दवाइयां मिली हैं उनके संबंध में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के औषधि प्रशासन को जानकारी दी गई है ताकि वहां भी संबंधित कंपनियों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

इन कंपनियों की दवाइयां थी :

इनमें कंडोर हेल्थकेयर, पंजाब द्वारा निर्मित टेबलेट मेडिक्ब -55, डायक्लोफेनेक सोडियम-50 एमजी एवं टेबलेट एरिक्वा, ओपल हेल्थकेयर हरियाणा द्वारा निर्मित टेबलेट चका पैन एक्सट्रा,  टेबलेट लेडीनेक्स एवं टेबलेट हाइग्रा 200, एलेक्सा फार्मास्युटिकल्स हिमाचल प्रदेश द्वारा निर्मित टेबलेट पिलप्रोफॉक्सेसिन-500 तथा यूनिशार्प ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड , मोहाली द्वारा निर्मित टेबलेटक्सीपर प्लस सहित अन्य दवाइयां जब्त की है। ये दवाइयां स्ट्रेन हेल्थ केयर भिवाड़ी द्वारा बाजार में बेची जा रही थीं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस