भिवाड़ी सबसे प्रदूषित, 282 एक्यूआई वैल्यू के साथ खराब श्रेणी में

प्रदेश के अधिकांश शहरों की हवा सेहत के लिए चिंताजनक

भिवाड़ी सबसे प्रदूषित, 282 एक्यूआई वैल्यू के साथ खराब श्रेणी में
राजस्थान के अधिकांश शहरों में हवा की गुणवत्ता चिंताजनक बनी हुई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में भिवाड़ी 282 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित रहा। बीकानेर (263), टोंक (258) और जयपुर (209) भी खराब श्रेणी में रहे। वहीं जोधपुर (145), उदयपुर (148) और बांसवाड़ा (112) में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही।

जयपुर। राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बुधवार शाम 4 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के अधिकांश शहरों की हवा सेहत के लिए चिंताजनक बनी हुई है। एनसीआर क्षेत्र का भिवाड़ी एक्यूआई वैल्यू 282 साथ राज्य में सबसे प्रदूषित रहा। जबकि बीकानेर 263 और टोंक 258 का एक्यूआई वैल्यू उसके बाद रहे। भरतपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 248 और झुंझुनूं में 246 दर्ज किया। खैरथल में 227, अलवर में औसतन 211, श्रीगंगानगर में 216, चूरू में 204 तथा सवाई माधोपुर में 205 अंक रहे।

बांसवाड़ा में 112 अंक दर्ज हुए

राजधानी जयपुर का एक्यूआई वैल्यू 209 रहा, जो खराब श्रेणी में आता है। यहां मानसरोवर में सर्वाधिक 259, पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में 227 अंक दर्ज हुए। वहीं रीको क्षेत्र में 179 और मुरलीपुरा में 171 के साथ हवा मध्यम श्रेणी में रही। जोधपुर का औसत 145 और कोटा का 184 रहा। दोनों मध्यम श्रेणी में हैं। उदयपुर में 148, अजमेर में 139 तथा बांसवाड़ा में 112 अंक दर्ज हुए।

Tags: aqi

Post Comment

Comment List

Latest News

"6 साल पुरानी रंजिश का खूनी बदला" कैंपर से पीछा कर विजय को रोका, फिर कुल्हाड़ी से की हत्या "6 साल पुरानी रंजिश का खूनी बदला" कैंपर से पीछा कर विजय को रोका, फिर कुल्हाड़ी से की हत्या
जयपुर ग्रामीण के जोबनेर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 25 वर्षीय विजय बाजिया की बेरहमी से हत्या कर...
पंचायतीराज चुनाव : प्रधान-प्रमुख की कुर्सी के लिए अभी से जोड़-तोड़, भाजपा-कांग्रेस ने शुरू की बाड़ाबंदी
जम्मू के किश्तवाड़ में सनसनी: दो SPO जवानों के गोलियों से छलनी शव मिले, सर्विस राइफल गायब
जयपुर से बिगड़ा विमानों का शेड्यूल, 2 फ्लाइट रद्द
भिवाड़ी सबसे प्रदूषित, 282 एक्यूआई वैल्यू के साथ खराब श्रेणी में
दो दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार की रफ्तार पर लग सकता है ब्रेक, कमजोर शुरुआत के संकेत
कैनेडी परिवार पहुंचा अदालत: ट्रंप के प्रस्तावित 250 फुट ऊंचे विजय स्मारक को चुनौती, ऐतिहासिक स्वरूप से छेड़छाड़ का आरोप