जयपुर-अजमेर एक्सप्रेस हाईवे पर बड़ा हादसा : बेकाबू ट्रक रैलिंग तोड़कर 20 फीट नीचे गिरा, हादसे में ट्रक चालक और खलासी गंभीर घायल

तेज गति के कारण ट्रक ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका

जयपुर-अजमेर एक्सप्रेस हाईवे पर बड़ा हादसा : बेकाबू ट्रक रैलिंग तोड़कर 20 फीट नीचे गिरा, हादसे में ट्रक चालक और खलासी गंभीर घायल

जयपुर-अजमेर एक्सप्रेस हाईवे पर सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस हाईवे की सुरक्षा रैलिंग तोड़ता हुआ करीब 20 फीट नीचे सर्विस लाइन में जा गिरा।

जयपुर। जयपुर-अजमेर एक्सप्रेस हाईवे पर सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस हाईवे की सुरक्षा रैलिंग तोड़ता हुआ करीब 20 फीट नीचे सर्विस लाइन में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना सोमवार दोपहर करीब 2:45 बजे जयपुर-अजमेर एक्सप्रेस हाईवे पर दादी का फाटक पुलिया के पास हुई। दिल्ली से अजमेर की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा। तेज गति के कारण ट्रक ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक एक्सप्रेस हाईवे पर लगी रैलिंग को तोड़ते हुए नीचे सर्विस रोड पर जा गिरा।

हादसा इतना भीषण था कि ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक में सवार ड्राइवर और खलासी केबिन में फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। गनीमत यह रही कि जिस समय ट्रक नीचे गिरा, उस वक्त सर्विस लाइन से कोई अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना हादसा और भी बड़ा हो सकता था। सूचना मिलते ही एक्सीडेंट थाना (वेस्ट) पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

खान विभाग ने जुटाया 8,888 करोड़ का राजस्व : फील्ड स्तर पर राजस्व संग्रहण की रणनीति की तय, अधिकारियों के साथ की समीक्षा खान विभाग ने जुटाया 8,888 करोड़ का राजस्व : फील्ड स्तर पर राजस्व संग्रहण की रणनीति की तय, अधिकारियों के साथ की समीक्षा
खान एवं भू-विज्ञान विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम महीने में 1500 करोड़ रुपए से अधिक राजस्व जुटाने का...
विधायक जयकृष्ण पटेल ने उठाया ट्राइबल एरिया में भर्ती नही होने का मुद्दा, गजेंद्र खींवसर ने कहा-आगामी 25000 भर्तियों में दी जाएगी ट्राइबल एरिया को प्राथमिकता
वैश्विक आर्थिक संकट: पश्चिम एशिया में तेल की सप्लाई बाधित, होर्मुज जलडमरूमध्य सिर्फ US इजरायल और यूरोप के जहाजों के लिए बंद
रायसीना डायलॉग 2026: पीएम मोदी आज शाम करेंगे उद्घाटन, 110 देशों के प्रतिनिधि ले रहे हैं हिस्सा, सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
जरा देखूं तो कैसा है मेरा घर का आंगन, टाइग्रेस ने किया शिकार, रास आ रहा मुकुंदरा
राजस्थान विधानसभा: देवेंद्र जोशी ने बोला चिकित्सा मंत्री खीवसर पर हमला, कहा-जोधपुर मेडिकल कॉलेज में सोनोग्राफी मशीन लगाने का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं
राज्यसभा चुनाव: जदयू उम्मीदवारों के नाम पर सस्पेंस, नामांकन की आज अंतिम तिथि, नीतीश के बेटे निशांत पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार