सरिस्का में अवैध गतिविधियों पर वन विभाग का बड़ा एक्शन, सरिस्का पैलेस प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

वन भूमि पर बिना अनुमति गतिविधियां संचालित करने का आरोप

सरिस्का में अवैध गतिविधियों पर वन विभाग का बड़ा एक्शन, सरिस्का पैलेस प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज
सरिस्का वन्य जीव अभयारण्य क्षेत्र में वन भूमि पर कथित अवैध गतिविधियां संचालित किए जाने के मामले में वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए सरिस्का पैलेस प्रबंधन के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम, 1972 के तहत एफआईआर दर्ज। विभाग ने संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए थाना थानागाजी में भी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत।

जयपुर। सरिस्का वन्य जीव अभयारण्य क्षेत्र में वन भूमि पर कथित अवैध गतिविधियां संचालित किए जाने के मामले में वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए सरिस्का पैलेस प्रबंधन के खिलाफ वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। विभाग ने संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए थाना थानागाजी में भी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है।

वन विभाग के अनुसार सरिस्का पैलेस प्रबंधन द्वारा अभयारण्य क्षेत्र में बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के वन विभाग की भूमि पर अवैध गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये गतिविधियां कथित रूप से गुप्त रूप से रात के समय संचालित की जा रही थीं। वन विभाग का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान करीब 20 से 30 बाउंसरों की मदद से बल प्रयोग करते हुए विभागीय कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करने और अधिकारियों को रोकने का प्रयास किया गया। विभाग ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीर मानते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था