जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट : डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, महिला यात्री के पास मिली 22.78 करोड़ की कोकीन

एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ाई गई

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट : डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, महिला यात्री के पास मिली 22.78 करोड़ की कोकीन
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राजस्व आसूचना निदेशालय ने बैंकाक से आई एक महिला यात्री को 4.556 किलोग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 22.78 करोड़ रुपये बताई। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश।

जयपुर। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकाक से आई एक महिला यात्री को भारी मात्रा में कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। डीआरआई अधिकारियों को खुफिया सूचना मिली थी कि बैंकाक से आने वाली फ्लाइट में एक महिला यात्री मादक पदार्थ की तस्करी कर सकती है। सूचना के आधार पर एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ाई गई और संदिग्ध महिला की जांच की गई। जांच के दौरान महिला यात्री के ट्रॉली बैग से 4.556 किलोग्राम कोकीन बरामद हुई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस कोकीन की कीमत करीब 22.78 करोड़ रुपये आंकी गई है। बरामदगी के बाद डीआरआई अधिकारियों ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। डीआरआई जयपुर ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए। मामले में डीआरआई अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिका द्वारा भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चेतावनी पर केंद्र सरकार की विदेश...
यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र
तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय