जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पीजी के बहाने कब्जा करने वाली गैंग का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दिखावटी विवाद खड़ा कर न्यायालय से स्टे प्राप्त

जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पीजी के बहाने कब्जा करने वाली गैंग का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है, जो पीजी/हॉस्टल के नाम पर मकान किराये पर लेकर कब्जा करने की साजिश रचता था। इस मामले में पुलिस ने गैंग के मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार स्वामी को गिरफ्तार। किरायेदार और तीसरे पक्ष के बीच दिखावटी विवाद खड़ा कर न्यायालय से स्टे प्राप्त।

जयपुर। मानसरोवर थाना पुलिस ने एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है, जो पीजी/हॉस्टल के नाम पर मकान किराये पर लेकर कब्जा करने की साजिश रचता था। इस मामले में पुलिस ने गैंग के मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार स्वामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज के अनुसार, जयपुर शहर में हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें आरोपी मकान मालिक से पीजी के लिए मकान किराये पर लेकर उसे तीसरे व्यक्ति को किराये पर दे देते थे।

इसके बाद किरायेदार और तीसरे पक्ष के बीच दिखावटी विवाद खड़ा कर न्यायालय से स्टे प्राप्त कर लिया जाता था। इस स्टे की आड़ में न तो मकान मालिक को किराया दिया जाता था और न ही मकान खाली किया जाता था। 20 मार्च 2026 को एक परिवादिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका मकान गणेश विहार, गोपालपुरा बाईपास रोड स्थित है, जिसे 11 अप्रैल 2025 को मनोज कुमार स्वामी को किराये पर दिया गया था। बाद में जब वह अपने पति के साथ मकान संभालने पहुंची, तो आरोपी और उसके साथियों ने जबरन अंदर जाने से रोक दिया, गाली-गलौज की और बदसलूकी की। आरोपी ने मकान को अपनी संपत्ति बताते हुए बिना अधिकार के उसे कमलेश कुमार को किराये पर दे दिया और फर्जी किरायानामा तैयार कर लिया। गिरफ्तार कृष्ण कुमार स्वामी (41) पाथरेड़ी सरूण्ड कोटपूतली-बहरोड़ वर्तमान केशव विहार, गोपालपुरा बाईपास का रहने वाला है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल में हिंसा के कारण तनाव : हमले में माकपा के कार्यकर्ता की कटी उंगली, हुमायूं कबीर की कार पर भी हमला बंगाल में हिंसा के कारण तनाव : हमले में माकपा के कार्यकर्ता की कटी उंगली, हुमायूं कबीर की कार पर भी हमला
मतदान के दौरान ईवीएम गड़बड़ी के आरोपों से हंगामा मच गया, मतदाताओं ने टीएमसी का वोट बीजेपी में जाने का...
आईपीएल का जयपुर में पहला मुकाबला : रियायती टिकट के लिए लंबी कतार, छात्रों ने घंटों की मशक्कत
सैलजा का सरकार पर हमला : बिजली कटौती और बढ़े हुए बिलों से जूझ रहे लोग, कहा- छोटे व्यापारी और किसान पर दोहरी मार
शिवाजी महाराज पर पुस्तक को लेकर शिवसेना (शिंदे) विधायक संजय गायकवाड़ ने प्रकाशक को दी जान से मारने की धमकी
बस यात्राओं पर भी दिखने लगा भीषण गर्मी का असर : लगभग खाली ही रवाना हो रही कई बसें, रोडवेज के राजस्व पर पड़ रहा असर
भारत और मिस्र ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के लिए जताई सहमति : उन्मुख भविष्य के लिए रूपरेखा तैयार, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की
असर खबर का : नगर परिषद बैठक में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण समय-सारणी बदली, घर-घर जाकर दी जा रही जानकारी