जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 104.8 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

सीएसटी और सिंधी कैंप थाना पुलिस ने स्टेशन रोड पर कार्रवाई की

जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 104.8 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
सीएसटी टीम और सिंधी कैंप थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 104.8 ग्राम स्मैक के साथ 19 वर्षीय तस्कर कन्हैयालाल को गिरफ्तार। स्टेशन रोड पर हुई कार्रवाई में बरामद स्मैक जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज।

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम और सिंधी कैंप थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 104.8 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि सीएसटी और सिंधी कैंप थाना पुलिस ने स्टेशन रोड पर कार्रवाई की।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 104.8 ग्राम स्मैक प्लास्टिक की पारदर्शी थैली में बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कन्हैयालाल (19) निवासी बारोल, थाना भोजपुर, जिला राजगढ़ (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ सिंधी कैंप थाने में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी स्मैक कहां से लाता था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक करता था। जयपुर पुलिस ने आमजन से भी नशे के कारोबार की सूचना देकर अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

 

Read More राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 183 RAS अधिकारियों के तबादले

 

 

Read More जयपुर की राखियों का देशभर में जलवा : गोविंद देव जी और लड्डू गोपाल की राखियों की भारी मांग, डिजिटल बाजार में भी धूम

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया