जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 21 साइबर ठग गिरफ्तार, 18.60 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा

15 प्रकरण दर्ज, 101 साइबर शिकायतें मिलीं

जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 21 साइबर ठग गिरफ्तार, 18.60 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा
साइबर अपराधों की रोकथाम और म्यूल अकाउंट्स के खिलाफ चलाए जा रहे ‘साइबर शील्ड’ अभियान के तहत जयपुर दक्षिण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया।

जयपुर। साइबर अपराधों की रोकथाम और म्यूल अकाउंट्स के खिलाफ चलाए जा रहे ‘साइबर शील्ड’ अभियान के तहत जयपुर दक्षिण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 15 प्रकरण दर्ज कर विभिन्न राज्यों में दर्ज 101 साइबर शिकायतों के जरिए करीब 18 करोड़ 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा किया है। इनमें से 45 लाख 83 हजार 504 रुपये बैंक खातों में होल्ड करवाए गए हैं।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज आईपीएस ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त जुल्फिकार अली के निर्देशन में साइबर सेल, जिला विशेष टीम तथा विभिन्न थानों की टीमों ने यह कार्रवाई की। आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 4 हजार 500 रुपये नकद और थाईलैंड की मुद्रा के 12 नोट बरामद किए गए हैं।

नकदी, मोबाइल और बैंक दस्तावेज बरामद :

पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे 38 मोबाइल फोन, एक स्कॉर्पियो कार, 25 बैंक चेकबुक, 20 बैंक पासबुक, 30 एटीएम/डेबिट कार्ड तथा अन्य व्यक्तियों के 15 फर्जी पैन और आधार कार्ड बरामद किए हैं।

Read More कल होगी मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना, भक्तों को मिलेगा ममता और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

कमीशन के लालच में बेचते थे बैंक खाते :

Read More कोटा : खाटूश्यामजी की यात्रा में काल बना एक्सप्रेसवे, पुलिया से 15 फीट नीचे नाले में गिरा ट्रैवलर; 8 लोगों की मौत

जांच में सामने आया कि आरोपी कमीशन का लालच देकर बैंक खाते खुलवाते और उन्हें 8 से 10 हजार रुपये प्रति खाते के हिसाब से बेचते थे। इन म्यूल खातों के जरिए ऑनलाइन ठगी की रकम प्राप्त कर आगे ट्रांसफर या नकद निकासी की जाती थी। ठगी के तरीकों में OLX पर सस्ती गाड़ियों का झांसा, फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट की धमकी, सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी, फर्जी KYC और 3D मूर्तियों के नाम पर अग्रिम भुगतान लेना शामिल है।

Read More मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कांग्रेस करेगी पुतला दहन, जयपुर में होगा विरोध प्रदर्शन

साइबर शिकायतों के निस्तारण में भी कार्रवाई :

पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी से 17 अक्टूबर 2026 तक 31,976 लंबित साइबर शिकायतों में से 25,808 का निस्तारण किया गया। इसी अवधि में 542 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 1.05 करोड़ रुपये है, बरामद कर पीड़ितों को सौंपे गए। साइबर ठगी की 8.84 करोड़ रुपये से अधिक की राशि होल्ड करवाई गई, जबकि ऑपरेशन वज्र प्रहार 2.0 के तहत 1.77 करोड़ रुपये से अधिक और एमआरएम पोर्टल के जरिए 93.84 लाख रुपये पीड़ितों को रिफंड करवाए गए। पुलिस ने 20 स्कूल-कॉलेजों में सात हजार से अधिक लोगों को जागरूक किया तथा अन्य राज्यों में वांछित 944 साइबर अपराधियों के संबंध में नोटिस तामील करवाए।

गिरफ्तार आरोपी मानसरोवर, चाकसू, ज्योति नगर, महेश नगर, अशोक नगर, मुहाना, सांगानेर सदर, शिप्रापथ, शिवदासपुरा, सोडाला और विधायकपुरी थाना क्षेत्रों से संबंधित हैं। पुलिस मामले में आगे अनुसंधान कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कांग्रेस करेगी पुतला दहन, जयपुर में होगा विरोध प्रदर्शन मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कांग्रेस करेगी पुतला दहन, जयपुर में होगा विरोध प्रदर्शन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए कथित बयान के विरोध में जयपुर शहर जिला...
फर्जी सर्वे से मायावती को किस बात का डर? समर्थकों को खतरे से किया आगाह
कोटा एक्सप्रेसवे हादसे पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक, घायलों के उपचार के निर्देश 
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : चांदी और सोना टूटा, जानें क्या है भाव 
जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 21 साइबर ठग गिरफ्तार, 18.60 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा
भारत के लोगों के दिलों से कैसे मिटाएंगे इंदिरा गांधी का नाम? कल्याणकारी योजनाओं का नाम बदलने पर बोले सतीशन
दशहरे मैदान में खड़े हुए दशानन, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले : 100 टन की क्रेन से खड़ा किया 105 फीट ऊंचा रावण, सुबह 7 बजे पूरा हुआ काम