जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार का इनामी अपराधी प्रदीप तंवर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

अभियान के तहत टीम का गठन किया गया

जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार का इनामी अपराधी प्रदीप तंवर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

जयपुर पश्चिम में वैशाली नगर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत एक साल से फरार 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी प्रदीप तंवर को गिरफ्तार। आरोपी हसनपुरा, कोटपूतली-बहरोड़ का निवासी और सीतापुरा में रह रहा था। आईटी एक्ट और लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में वांछित था।

जयपुर। जिला जयपुर पश्चिम में इनामी और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना वैशाली नगर की टीम ने करीब एक साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी अपराधी प्रदीप तंवर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त हनुमान प्रसाद ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय जयपुर द्वारा सक्रिय बदमाशों और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत टीम का गठन किया गया। टीम को वांछित अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

पुलिस टीम ने प्राप्त इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा नंबर 18/2025, धारा 318(4) और 61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023, 43 व 66 आईटी एक्ट तथा लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम 2024 की धाराओं में वांछित आरोपी प्रदीप तंवर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार आरोपी प्रदीप तंवर (31) निवासी गांव हसनपुरा, तहसील कोटपूतली, जिला कोटपुतली-बहरोड़ का रहने वाला है। वर्तमान में वह सीतापुरा स्थित हनुमान सिटी, इंद्रपुरी कॉलोनी में रह रहा था। आरोपी पिछले करीब एक साल से फरार चल रहा था।

Read More अंबेडकर को जयंती पर दी श्रद्धांजलि : वसुंधरा राजे ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, कहा- पुरुषों के साथ महिलाओं की शिक्षा पर भी समान रूप से दिया बल

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम कार्यालय द्वारा 17 अप्रैल 2025 को आदेश संख्या 505-15 के तहत आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस की सतर्कता और लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Read More पेट्रोल पंप पर बाइक में लगी आग : दो वाहन चपेट में आए, समय रहते टला बड़ा हादसा

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल