मुरलीपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 वाहन चोर गिरफ्तार, 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

रेकी कर सुनसान जगहों से चुराते थे वाहन

मुरलीपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 वाहन चोर गिरफ्तार, 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
जयपुर की मुरलीपुरा थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दबोचे गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की 5 मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। आरोपी मोहम्मद इब्राहीम और राधेश्याम रेकी कर सुनसान जगहों से वाहन चुराते थे।

जयपुर। पुलिस थाना मुरलीपुरा ने वाहन चोरी की वारदातों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच, मुखबिर तंत्र और पुलिस की सतत निगरानी के आधार पर की गई। थाना मुरलीपुरा में दर्ज वाहन चोरी के एक प्रकरण की जांच के दौरान पुलिस टीम ने दादी का फाटक आरओबी पुलिया के पास से दो युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित हिरासत में लिया। पूछताछ में उनकी पहचान मोहम्मद इब्राहीम (29) और राधेश्याम उर्फ छोटू (24) के रूप में हुई।

दोनों आरोपियों ने मुरलीपुरा क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। गहन पूछताछ में उनके द्वारा चित्रकूट, सदर और खोरा बीसल थाना क्षेत्रों में भी वाहन चोरी की वारदातें करना सामने आया, जिसके बाद कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता एवं सहायक पुलिस आयुक्त आलोक सैनी के सुपरविजन तथा थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुरील के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले विभिन्न इलाकों में रेकी करते थे और देर रात सुनसान स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर लेते थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई