पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ई-रिक्शा बैटरी चोर गैंग का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ई-रिक्शा बैटरी चोर गैंग का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी करने वाली शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई कुल 6 स्मार्ट बैटरियां बरामद। पुलिस के अनुसार 22 मई 2026 की रात राजपूताना शेरेटन होटल के सामने कोसर-ए-हिंद मस्जिद के पास खड़े ई-रिक्शा से बैटरियां चोरी कर ली गई।

जयपुर। जयपुर के विधायकपुरी थाना पुलिस ने ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी करने वाली शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई कुल 6 स्मार्ट बैटरियां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार 22 मई 2026 की रात राजपूताना शेरेटन होटल के सामने कोसर-ए-हिंद मस्जिद के पास खड़े ई-रिक्शा से बैटरियां चोरी कर ली गई थीं। इस संबंध में पीड़ित मोहम्मद असरार खान की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। लगातार बढ़ रही ऐसी वारदातों को गंभीरता से लेते हुए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी।

जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहसीन खान उर्फ अरबाज उर्फ तिरंगा को रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालत में घूमते हुए गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे की लत के कारण चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। इसके बाद पुलिस ने चोरी की बैटरियां कम दाम में खरीदकर अधिक दाम में बेचने वाले आरोपी शनवाज उर्फ शाहरूख को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी रात के अंधेरे में पहले सुनसान इलाकों में खड़े ई-रिक्शा की रेकी करते थे और मौका मिलते ही बैटरियां निकालकर फरार हो जाते थे। चोरी के बाद दोनों आरोपी आपस में रुपये बांटकर नशा करते थे।

गिरफ्तार आरोपी मोहसीन खान उर्फ अरबाज उर्फ तिरंगा (25) निवासी आमागढ़ शक्ति कॉलोनी, दिल्ली बाईपास रोड, जयपुर शनवाज उर्फ शाहरूख (25) निवासी चार दरवाजा बाहर, ब्रह्मपुरी, जयपुर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, गठबंधन की गणित पर टिकी नजर, भाजपा कर रही एक सीट पर दावा झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, गठबंधन की गणित पर टिकी नजर, भाजपा कर रही एक सीट पर दावा
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून 2026 को मतदान होगा। जीत के लिए 28 वोटों की...
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार से की मांग, कहा- मंहगाई के दौर में वेट कम कर जनता को राहत दे सरकार
शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी : एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म, टीवी जगत में खुशी की लहर
राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी
भारत-अमेरिका ने महत्वपूर्ण खनिजों के खनन समझौते पर किए हस्ताक्षर, दुर्लभ मृदा तत्वों की पूरी आपूर्ति शृंखला में सहयोग को मजबूत करना समझौते का उद्देश्य
मोईकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में गहरी दरारों ने बढ़ाई चिंता, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
असर खबर का... सड़क सीमा में निकाले सभी दरवाजे किए बंद