पुलिस थाना बगरु की बड़ी कार्रवाई, 2 साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

आरोपी को उदयपुर से बापर्दा गिरफ्तार किया गया 

पुलिस थाना बगरु की बड़ी कार्रवाई, 2 साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

जयपुर पुलिस ने लूट के 5,000 रुपए के इनामी आरोपी हिम्मत सिंह को उदयपुर से गिरफ्तार किया। दो साल पहले बगरु की किराना दुकान से 30,000 रुपए लूटने वाले हिम्मत पर विशेष पुलिस टीम ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश कर कार्रवाई की।

जयपुर। पुलिस थाना बगरु ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट की वारदात में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे 5,000 रुपए के इनामी अपराधी हिम्मत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को उदयपुर से बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद  ने बताया कि 2 जून 2024 को परिवादी पवन कुमावत निवासी दहमी कला, बगरु ने थाना बगरु में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार, बगरु पुलिया के पास स्थित उनकी किराना दुकान पर रात करीब 11 बजे तीन बदमाश आए। एक बदमाश ने पिस्टल तानकर उन्हें दुकान से बाहर कर दिया। इस दौरान बाहर खड़े एक आरोपी को पकड़ लिया गया और चाचा को आवाज देकर बुलाया गया। इसी बीच दुकान के अंदर घुसे दो बदमाश गल्ले से करीब 30,000 रुपये लूटकर तलवार लहराते हुए अपने साथी को छुड़ाकर स्विफ्ट कार से फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना बगरु में मामला दर्ज कर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों का रूट मैप तैयार कर तलाश शुरू की। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में तीसरे साथी हिम्मत सिंह निवासी बड़ी सादड़ी, जिला चित्तौड़गढ़ का नाम सामने आया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान की गई। पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम द्वारा 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता (RPS) के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त हेमेन्द्र शर्मा (RPS) के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार गोदारा के नेतृत्व में विशेष टीम ने उदयपुर व चित्तौड़गढ़ में कैंप कर आरोपी को उदयपुर से गिरफ्तार किया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग