जयपुर में सीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई : 22 किलो गांजा और एमडी ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख से अधिक की नकदी बरामद
कुल 2,71,800 रुपए की नकदी बरामद की
पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झोटवाड़ा व बजाज नगर में 3 आरोपियों को गिरफ्तार। 22.323 किलो गांजा, 33.45 ग्राम एमडी ड्रग्स और 2.71 लाख रुपए नकद बरामद। कार्रवाई सचिन मित्तल के निर्देशन में। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू।
जयपुर। पुलिस आयुक्तालय की सी.एस.टी. टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झोटवाड़ा और बजाज नगर थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 3 तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22.323 किलोग्राम गांजा, 33.45 ग्राम एमडी ड्रग्स और कुल 2,71,800 रुपए की नकदी बरामद की।
पुलिस थाना झोटवाड़ा क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान राहुल मालावत और मैना देवी को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 22 किलो 323 ग्राम गांजा और 2,04,500 रुपये बरामद हुए। वहीं, बजाज नगर क्षेत्र में रामजीवन विश्नोई को 33.45 ग्राम एमडी और 67,300 रुपये के साथ पकड़ा गया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सी.एस.टी. टीम द्वारा की गई। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है।

Comment List