सुजानगढ़ में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 25 ओवरलोड वाहन जब्त, बिना टैक्स की फॉर्च्यूनर सीज

आवश्यक कानूनी कार्रवाई

सुजानगढ़ में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 25 ओवरलोड वाहन जब्त, बिना टैक्स की फॉर्च्यूनर सीज
जयपुर परिवहन विभाग ने सुजानगढ़ क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर 25 ओवरलोड वाहनों को जब्त किया। बिना टैक्स चुकाए चल रही एक फॉर्च्यूनर कार को भी सीज कर कुल 29 चालान काटे गए। शांति व्यवस्था भंग करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

जयपुर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से सुजानगढ़ क्षेत्र में रविवार को परिवहन विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, जयपुर द्वितीय धर्मेन्द्र कुमार ने किया। इस दौरान डीटीओ शाहपुरा यशपाल यादव सहित परिवहन विभाग की टीमों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से विभिन्न मार्गों पर सघन जांच अभियान संचालित किया।

जांच के दौरान परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 ओवरलोड वाहनों को रतनगढ़, राजलदेसर, सालासर तथा डीटीओ सुजानगढ़ कार्यालय में जब्त किया गया। इसके अलावा बिना कर (टैक्स) जमा कराए संचालित की जा रही एक फॉर्च्यूनर वाहन को भी सीज़ किया गया। अभियान के तहत कुल 29 चालान बनाए गए। कार्रवाई रविवार से शुरू होकर सोमवार सुबह तक जारी रही। अभियान में परिवहन निरीक्षक राजेश कुमार चौधरी, घनश्याम गुर्जर, श्रीचंद ढाका, तनसुख टांक, मुकेश सैनी और भूपेन्द्र डाबल सहित विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। 

अधिकारियों ने ओवरलोडिंग, कर चोरी, बिना वैध दस्तावेज संचालित वाहनों तथा मोटरयान अधिनियम के अन्य उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को रतनगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों और संचालकों से नियमों की पालना करने तथा सभी वैध दस्तावेज साथ रखने की अपील की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने भवन मानकों और नक्शों के उल्लंघन पर कड़ा रुख अपनाते हुए एलेन, आकाश और महेंद्रा...
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित
लखनऊ अग्निकांड: कानपुर में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई, 48 प्रतिष्ठान सील
टाउनशिप पॉलिसी-2024 में बड़े बदलाव, संयुक्त उपक्रमों और ईडब्ल्यूएस आवास को लेकर स्पष्टता