जयपुर में ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई : एक दिन में 103 वाहनों पर कार्रवाई, 32 सीज
परिवहन विभाग को करीब 35 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
जयपुर आरटीओ प्रथम की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई। इसी क्रम में रविवार को विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई। अभियान के दौरान कुल 103 ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जो कि एक ही दिन में की गई बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही।
जयपुर। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जयपुर आरटीओ प्रथम की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 103 ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जो कि एक ही दिन में की गई बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार इतनी बड़ी संख्या में ओवरलोड वाहनों पर एक दिन में कार्रवाई अन्य स्थानों पर कम ही देखने को मिलती है।
अभियान के दौरान गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 32 वाहनों को सीज़ किया गया, जबकि कुल 240 वाहनों के चालान काटे गए। इस कार्रवाई से परिवहन विभाग को करीब 35 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। परिवहन विभाग की यह कार्रवाई परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देशन में की जा रही है। वहीं आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह की मॉनिटरिंग में अलग-अलग टीमें लगातार सड़कों पर अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों की जांच कर रही हैं। विभाग का कहना है कि सड़क सुरक्षा और नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Comment List