राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का बड़ा फैसला, पंचायत चुनावों के चलते 5 बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में किया बदलाव

अभ्यर्थियों को नई तारीखों के बारे में जानकारी दी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का बड़ा फैसला, पंचायत चुनावों के चलते 5 बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में किया बदलाव
पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव। संशोधित कैलेंडर के अनुसार परीक्षाएं नवंबर 2026 से फरवरी 2027 तक। सीईटी सीनियर सेकेंडरी परीक्षा 1-3 दिसंबर, स्नातक स्तर सीईटी 16-18 जनवरी और कनिष्ठ अभियंता संयुक्त परीक्षा 3-5 फरवरी को होगी।

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अक्टूबर माह में होने वाली भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है। ऐसा प्रदेश में जल्द होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के मद्देनजर किया गया है। बोर्ड ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर अभ्यर्थियों को नई तारीखों के बारे में जानकारी दी है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब ये परीक्षाएं नवंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच होगी। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं करें। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार टीचिंग एसोसिएट (संविदा आधारित) पदों के लिए सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 17 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच होगा। इसमें 32 विषयों की परीक्षाएं शामिल हैं। यह परीक्षा 17 नवंबर और 14, 17, 18 और 21 दिसंबर को एक पारी में परीक्षा होगी, जबकि 7 और 9 तथा 10 एवं 11 और 15 तथा 16 दिसंबर को परीक्षा दो पारियों में होगी। समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर)-2026 अब 1 और 3 दिसंबर को होगी। वहीं समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर)-2026 का आयोजन 16 एवं 17 और 18 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है। यह परीक्षा 16 और 17 जनवरी को दो-दो पारियां होंगी, जबकि 18 जनवरी को सुबह की पारी में परीक्षा होगी। इसके अलावा प्रयोगशाला परिचायक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 अब 25 जनवरी 2027 को एक पारी में आयोजित होगी। कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 3 से 5 फरवरी 2027 तक प्रस्तावित है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि टीचिंग एसोसिएट परीक्षा को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, टैबलेट बेस्ड टेस्ट विद ओएमआर शीट अथवा पेपर-पेन ओएमआर पैटर्न पर आयोजित किया जा सकता है। बोर्ड ने संबंधित विभागों से संशोधित परीक्षा तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यक्रम निर्धारित करने को कहा है, ताकि परीक्षा आयोजन तिथियों में टकराव की स्थिति उत्पन्न नहीं हो।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी आज मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक, राजस्थान की केंद्रीय परियोजनाओं की होगी समीक्षा पीएम मोदी आज मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक, राजस्थान की केंद्रीय परियोजनाओं की होगी समीक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर शाम 6 बजे राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक। प्रगति...
डॉलर के मुकाबले रुपया पस्त : कच्चे तेल की कीमतों और भारी मांग से 95.97 के स्तर पर फिसला
दुबई से इजराइल जा रहे विमान के हाईजैक की आशंका : इमरजेंसी अलर्ट भेजा, फिर बदला रास्ता
सर्राफा बाजार में तेजी लौटी : शुद्ध सोना और चांदी हुई महंगी, जानें क्या है भाव
यूपीआई पर एमडीआर के विरोध में 2 और 15 अक्टूबर को नो यूपीआई डे, सांसदों और केंद्र सरकार को ज्ञापन देने का फैसला
पिंक सिटी की पहचान बचाने की हाईकोर्ट ने मांगी कार्य योजना, अवैध निर्माणों का सर्वे कर दो सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश
एशियन गेम्स 2026 : भारत का शानदार प्रदर्शन, दो स्वर्ण सहित आठ पदक जीते